ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
मध्यप्रदेश

‘पुराने सिक्के दो, पैसे लो…’, लालच देकर महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, 3 साइबर ठग अरेस्ट

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. महिला के साथ साइबर ठगी कर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाने वाले 3 जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन जालसाजों ने महिला शिक्षिका को जाल मे फंसा कर ठगी की थी. जलासाज लगातार रुपयों का दबाव बना रहे थे जिससे डर कर शिक्षका ने सुसाइड कर लिया था. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से राजस्थान के अलवर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ठगों ने पुराने सिक्कों का खरीददार बनकर शिक्षिका को जाल में फंसाया और फिर एफआईआर होने की धमकी देकर डराया धमकाया था. जिसके बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था.

जानकारी के मुताबिक, मऊगंज की रेशमा पाण्डेय ने जहर खा लिया था. 5 जनवरी को रेशमा की संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में मौत हो गई थी. रेशमा की मौत के बाद भी जालसाज लगातार उसे फोन कर रहे थे. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मामला दर्ज करते हुए साइबर सेल की टीम को जांच सौंप दी.

पुराने सिक्कों के बदले पैसे देने का दिया था लालच

मृतिका रेशमा के मोबाइल पर 17 दिसंबर 24 से 05 जनवरी 2025 के बीच जालसाजों के कई फोन आने की जानकारी मिली. साइबर ठगों ने मृतिका को पुराने सिक्के के बदले पैसे देने का लालच देकर कई बार ट्रांजेक्शन कराया. जब मृतिका ने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने आधार कार्ड से एफआईआर दर्ज होने की धमकी देकर आर्मी और पुलिस का डर दिखा कर प्रताड़ित किया. जिससे प्रताड़ित होकर मृतिका रेशमा ने आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट

डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को अज्ञात आरोपियों के बारे में जानकारी मिली. पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी राजस्थान के अलवर जिले क रहने वाले हैं. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को अलवर भेजा गया. साइबर सेल की मदद से साहिल खान, मुफेद खान और फरदीन खान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को रिमांड पर लेकर मऊगंज लाया गया है जिनसे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button