ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
दिल्ली/NCR

नौकरियों का झांसा देकर वोट मांग रहे हैं परवेश वर्मा, उनके घर रेड की जाए… CEC से केजरीवाल की मांग

दिल्ली की सीएम आतिशी, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह गुरुवार को चुनाव आयोग दफ्तर पहुंचे. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयुक्त के सामने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने के मुद्दे को रखा. साथ ही बीजेपी प्रत्याशी परवेश वर्मा द्वारा एमसीसी में कथित गैर कानूनी तरीके से जॉब फेयर को लेकर शिकायत भी की. अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक चिठ्ठी सौंपी. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता परवेश वर्मा के घर तुरंत रेड की जाए. वो महिलाओं को खुलेआम 1100 रुपये बांट रहे हैं. वर्मा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. वो नौकरियों का झांसा देकर वोट मांग रहे हैं. साथ ही केजरीवाल ने मांग है कि DEO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी की तरफ से हम चुनाव आयोग से मिले. चीफ इलेक्शन कमिश्नर बाहर थे. 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिन में साढ़े 5 हजार वोट कटने के लिए आ गए हैं. ये आवेदन गड़बड़ हैं. अधिकारियों ने जब उन लोगों को बुलाया, जिनके नाम से आवेदन दिए गए थे, उनमें से ऐसे 89 लोग ऐसे थे जिन्होंने कहा कि उन्होंने आवेदन नहीं दिया. ये बहुत बड़ा स्कैम है.

विधानसभा क्षेत्र में 13 हजार वोट बढ़वाए गए

उन्होंने कहा, दूसरी तरफ एक लाख की विधानसभा क्षेत्र में 13 हजार वोट बढ़वाए गए. ये यूपी-बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं. पररवेश वर्मा जॉब फेयर लगवा रहे हैं. चश्मा बांट रहे हैं. उनको चुनाव लड़ने से रोका जाए. उनके घर पर रेड पड़े. खुलेआम कह रहे हैं कि वो ये करेंगे. स्थानीय स्तर पर चुनाव अधिकारी उनका साथ दे रहे हैं.

चुनाव आयोग हमारी आखिरी उम्मीद है

केजरीवाल ने कहा, चुनाव आयोग से हमें सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिला है. हमें उम्मीद है कि एक्शन होगा. लोकल अधिकारियों को वहां से हटाया जाए. हमें चुनाव आयोग पर भरोसा है. चुनाव आयोग सभी मामलों को जांच करे. चुनाव आयोग हमारी आखिरी उम्मीद है. मै दिल्ली में जमकर कैंपेन करूंगा.

दरअसल, नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा ने बुधवार को ‘हर घर नौकरी’ अभियान की शुरुआत की थी. इसके लिए 15 जनवरी को एक रोजगार मेला भी लगने वाला है. इसको लेकर बीजेपी प्रत्याशी की ओर से एक बयान में कहा गया है किकॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में देश की 50 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी.

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 15 सेंटर बनाए गए

परवेश वर्मा ने कहा, हर घर नौकरी हमारा वादा है. हमारा मकदस इस रोजगार मेले के जरिए युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के आधार पर नौकरी मुहैया कराना है. रजिस्ट्रेशन के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 15 सेंटर बनाए गए हैं. ये पहल बीजेपी के ‘हर घर रोजगार, हर घर समृद्धि’ संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक कदम है.

एक ही सीट से चुनाव लड़ूंगा: अरविंद केजरीवाल

उधर, नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के उन दावों पर विराम लगाया है जिसमें कहा जा रहा है कि केजरीवाल दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं. केजरीवाल ने गुरुवार को कहा है कि वोमात्र एक सीट से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने ये भी कहा है कि ये विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन का मामला नहीं है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है.

Related Articles

Back to top button