ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
मध्यप्रदेश

शराब ने बुझा दिया घर का चिराग, नशे में चाचा ने भतीजे को उतार दिया मौत के घाट

पन्ना।  मध्य प्रदेश के पन्ना कोतवाली अंतर्गत बराछ चौकी क्षेत्र के ग्राम देवरी में 10 वीं के छात्र की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि रिश्ते का चाचा बताया जा रहा है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलेश वंशकार पिता मलखान वंशकार उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी ग्राम देवरी बराछ हाइ स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था, 9 जनवरी 2025 को अपने घर में पढ़ाई कर रहा था, तभी रिश्ते के चाचा मुकेश वंशकार पिता सुनवा बंशकार उम्र लगभग 20 वर्ष ने छत से घर के अंदर पहुंच कर धारदार कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया।

लोगों ने जब मुकेश को रक्तरंजित कुल्हाड़ी के साथ घर से निकल कर भागते देखा, तो उन्हें शक हुआ, खिड़की से झांक कर देखा, तो अंदर नीलेश खून से लथपथ पड़ा था, सूचना मिलते ही बराछ चौकी प्रभारी शिशिर मंडल, थाना प्रभारी पन्ना कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है, वारदात की वजह क्या है यह रहस्य अभी बरकरार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है। छात्र की बेरहमी से हत्या की वजह से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button