ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

मानहानि मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, पुणे कोर्ट से जमानत मिली… जानिए पूरा मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को पुणे की एक अदालत ने मानाहनि के एक मामले में कांग्रेस नेता को जमानत दे दी है. इसी के साथ अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है. राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का यह केस वीडी सावरकर के पोते ने किया है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सुनवाई में शामिल हुए.

राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने मार्च 2023 में लंदन में सावरकर के खिलाफ कथिथ तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद वीडी सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता के खिलाफ पुणे में मानहानि का मामला दर्ज कराया. इसके बाद अब अदालत सुनवाई कर रही है.

विदेश दौरे पर हैं राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि वकील की ओर से राहुल गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होने की अनुमति मांगी गई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर दिया था. इसके बाद राहुल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुए और अदालत ने कांग्रेस नेता को जमानत दे दिया.

दरअसल, राहुल गांधी नए साल मनाने के लिए विदेश दौरे पर हैं. ऐसे स्थिति में कोर्ट में उनकी फिजिकल पेशी संभव भी नहीं थी. इसलिए माना जा रहा है कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुए. गांधी ने अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानी द्वारा लिखी गई एक किताब का हवाला देते हुए उन पर कुछ टिप्पणियां की थीं.

दूसरे मानहानि मामले में सुनवाई टली

दूसरी ओर से यूपी के सुल्तानपुर में भी रायबरेली से सांसद राहुल गांधी से संबंधित मानहानि मामले की शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते यह टल गई. हड़ताल के कारण सांसद-विधायक के लिए विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की है.

बीजेपी नेता ने 2018 में दर्ज कराया था केस

एक बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने साल 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए)अदालत में दर्ज कराया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अभद्र टिप्पणी की थी जिससे वह आहत हुए थे. अदालत में पांच साल तक लंबी प्रक्रिया चली, राहुल गांधी हाजिर नहीं हुए तो दिसंबर 2023 में तत्कालीन न्यायाधीश ने वारंट जारी कर उन्हें तलब किया था. तब फरवरी 2024 को राहुल गांधी अदालत में पेश हुए थे.

Related Articles

Back to top button