ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
व्यापार

शेयर बाजार की गिरावट का कैसे निकलेगा तोड़, निवेशकों के डूबे 12 लाख करोड़

बीता हफ्ता शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव भरा रहा. लेकिन बीते तीन कारोबारी दिनों में जिस तरह से शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. उसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया. उसका कारण भी है. डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. विदेशी निवेशकों का रुख अभी तक नहीं बदला है और शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. भारत की इकोनॉमी को लेकर जिस तरह के अनुमानित आंकड़े आ रहे हैं. उसने निवेशकों का मूड खराब कर दिया है.

इसके साथ ही 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ लेने के साथ भारत पर टैरिफ हाइक का डर निवेशकों के रुख पर साफ देखने को मिल रहा है. तीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई से शेयर बाजार को काफी उम्मीदें थी, वो भी धूमिल होती जा रही है. यही कारण है कि शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

आंकड़ों को देखें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी दोनों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि बीते तीन कारोबारीर दिनों में शेयर बाजार में गिरावट के बाद शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े सामने निकलकर आए हैं.

सेंसेक्स में बड़ी गिरावट

बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में लगातार तीन कारोबारी दिनों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. आंकड़ों के अनुसार 7 जनवरी को सेंसेक्स 78,199.11 अंकों पर बंद हुआ था. जो तीन कारोबारी दिनों में 820.2 अंक घटकर 10 जनवरी को 77,378.91 अंकों पर बंद हुआ. इसका मतलब है कि इस दौरान सेंसेक्स में 1.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. जानकारों की मानें तो सेंसेक्स में आने वाले दिनों में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

निफ्टी भी काफी टूटा

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. 7 जनवरी को निफ्टी 23,707.90 अंकों पर बंद हुआ था. जो 10 जनवरी को निफ्टी 23,431.50 अंकों पर बंद हुआ. इसका मतलब है कि निफ्टी में इस दौरान 276.4 अंक यानी 1.16 फीसदी अंकों की गिरावट देखने को मिली. वैसे शुक्रवार को निफ्टी निफ्टी भी 95 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बाजार निवेशकों को 12 लाख कारोड़ का नुकसान

वैसे शेयर बाजार में इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को मोटा नुकसान हो चुका है. निवेशकों का नुकसान बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है. आंकड़ों के अनुसार 7 जनवरी को जब ​शेयर बाजार बंद हुआ था तो सेंसेक्स का मार्केट कैप 4,41,75,150.04 करोड़ रुपए था तो 10 जनवरी को घटकर 4,29,67,835.05 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि निवेशकों को तीन दिनों में 12,07,315 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.

विदेशी निवेशक निकाल रहे पैसा

शेयर बाजार में विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं. जनवरी के महीने में अब तक विदेशी निवेशक शेयर बाजार से 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा निकाल चुके हैं. एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई शेयर बाजार से 22,194 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं. जिसके प्रमुख कारणों में कंपनियों का तीसरी तिमाही में कमजोर कमाई है. जिसकी सिंगल डिजिट में ग्रोथ का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं मौजूदा वित्त वर्ष में देश की ग्रोथ 7 फीसदी से नीचे आने का अनुमान लगाया जा रहा है.

जो वित्त वर्ष 2024 में 8.2 फीसदी था. वहीं रुपए में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जो कि रिकॉर्ड 86 रुपए के नजदीक आ गया है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, जोकि अप्रैल 2024 के 4.73 फीसदी के हाइएस्ट लेवल पर आ गया है. ट्रंप की ताजपोशी होने वाली है, विदेशी निवेशकों में भारत पर टैरिफ का डर साफ दिखाई दे रहा है.

Related Articles

Back to top button