ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

रीवा में कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या, शव को ठिकाने लगा रहे थे भाई – पिता मोहल्ले वालों ने पुलिस को दी सूचना

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। वहीं मृतक केशव को पिता एवं भाई ठिकाने लगाने की फिराक में थे, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और भाग रहे भाई को हिरासत में ले लिया है।

 बताया जा रहा है कि मृतक सनी साकेत निवासी निपअनिया की खून से लतपथ लाश कमरे के अंदर मिली है। यहां घर की दीवार पर खून के छींटे और पिता के शरीर में भी खून के धब्बे देखकर लोगों को शंका हुई जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

 घटना हत्या प्रतीत होने के बाद जब मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की तो घर के पीछे धारदार कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े मिले हैं। वहीं घटना स्थल से सबूत मिटाने का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने फिलहाल मृतक सनी साकेत के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है और संदेह के आधार पर पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button