ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
उत्तरप्रदेश

गाजीपुर में बिजली बिल वसूलने गई सरकारी टीम, गांव वालों ने मोबाइल छीना फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

गाजीपुर जिले में बकाया बिजली वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है. अपना काम कर रहे बिजली अधिकारियों के साथ हुए बुरे व्यवहार की एक और तस्वीर सामने आई है.

नगसर के मीर राय गांव में उपखंड अधिकारी प्रवीण मौर्या और अवर अभियंता आशीष यादव बकायादारों से बिजली का बिल वसूलने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान अवैध कनेक्शनों को काटने का भी काम किया जा रहा था. जब अधिकारियों ने कुछ बकायादारों की बिजली काट दी तो वे लोग आपे से बाहर हो गए. आरोपियों ने विभागीय कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी. बकायादारों ने न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की बल्कि क्षेत्रीय लाइनमैन महादेव को बुरी तरह पीट दिया. जिससे वह घायल हो गए.

इस घटना के दौरान अवर अभियंता का मोबाइल छीन लिया गया. उनके साथ भी अभद्रता की गई. उपखंड अधिकारी के साथ भी अभद्रता की गई और उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया. आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने सरकारी कागजात भी फाड़ दिए गए.

घटना की जानकारी मिलते ही अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. पुलिस भी मौके पर पहुंची और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में मृत्यंजय राय, रामावतार राय और परशुराम राय को हिरासत में लिया. जबकि दो अन्य आरोपी, मदन राय और रोहित राय फरार हैं.

अवर अभियंता आशीष यादव ने इस घटना को लेकर पुलिस में तहरीर दी है. आशीष यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के बकायादारों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली, कर्मचारियों से मारपीट की और लाइनमैन पर जानलेवा हमला किया. गाजीपुर जिले में 3,62,119 उपभोक्ताओं पर 591 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है. इसे वसूलने के लिए सरकार ओटीएस योजना चला रही है. दिसंबर में इस योजना के तहत 42.17 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी.

Related Articles

Back to top button