ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर बारामूला में आतंकवादियों के तीन मददगार गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के हरिपोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई इलाके में आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई. गिरफ्तार आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें एक AK-47 राइफल, एक मैगजीन, 13 गोलियां, एक पिस्तौल, पिस्तौल के कारतूस, पिस्तौल की मैगजीन और एक वाहन शामिल हैं.

सुरक्षा बलों का कहना है कि यह हथियार और गोला-बारूद आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल होने के लिए लाए गए थे. पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि आरोपी आतंकवादी समूहों के साथ जुड़े हुए थे और स्थानीय क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि इस सफलता से आतंकवादी नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार किया गया है और इलाके में सुरक्षा स्थिति को मजबूत किया गया है. फिलहाल ऐसे ही सुरक्षाबल ऐसे ही कार्रवाई जारी रेखेंगे.

बारामूला के एसपी के बयान

बारामुला के एसपी फिरोज़ याहया के अनुसार, तीन आतंकवादी सहयोगियों को ग्रेनेड हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया है. यह हमला 163 टेरिटोरियल आर्मी (TA) परिसर में हुआ था, जिसमें एक हाथी ग्रेनेड विस्फोट से MI रूम को नुकसान हुआ था, हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई थी.

UAPA के तहत केस दर्ज

एसपी ने बताया कि इस हमले के पीछे अज्ञात आतंकवादियों का हाथ था और इसके बाद मामले में UAPA के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए, जिससे आरोपियों की पहचान हो पाई. गिरफ्तार तीनों आतंकवादी सहयोगियों से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल, 256 AK राइफल की गोलियां, 21 पिस्तौल के कारतूस और एक हाथी ग्रेनेड बरामद किया गया है. पिछले कुछ महीनों में आतंकवादी सहयोगियों की गिरफ्तारी से सुरक्षा बलों ने आतंकवादी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया है.

Related Articles

Back to top button