ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
विदेश

16 मौतें-56000 एकड़ जमीन खाक, कैलिफोर्निया में आग का तांडव जारी, ऐसे हैं ताजा हालात

अमेरिका में इस समय आग का तांडव देखने को मिल रहा है, लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग आज तक बुझ नहीं पाई है. कैलिफोर्निया के गवर्नर ने बताया कि ये इतिहास की सबसे बड़ी आग है. इस आग में अमेरिका का अरबों डॉलरों का नुकसान हुआ है. 1 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है तो वहीं कई फिल्मी सितारों और नेताओं के घर भी इस आग में जलकर खाक हो चुके हैं. जिसमें 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है. कई लोगों के लापता होने की आशंका है.

इस आग ने 56 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन को अपनी चपेट में ले लिया है. अधिकारियों को डर है कि ये आग जल्द नहीं बुझाई गई, तो बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है.

इस आग पर काबू पाने के लिए बीते मंगलवार से कोशिश की जा रही हैं, हवाएं तेज होने के कारण इस पर काबू नहीं पाया जा सका है. अमेरिका युद्ध स्तर पर इस आग को बुझाने में जुटी हुई है, क्योंकि इस आग ने कई शहरों को पूरी तरह उजाड़ दिया है.

1,600 अग्निशमन उपकरणों और 71 हेलीकॉप्टर तैनात

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने कहा कि राज्य के इतिहास में सबसे भीषण आग है. इस आग को बुझाने के लिए मेक्सिको भी साथ आया है. आग बुझाने के लिए लगभग 1,600 अग्निशमन उपकरणों और 71 हेलीकॉप्टरों के साथ 14,000 फायर फाइटर्स को तैनात किया गया है.

आग की मौजूदा स्थिति क्या है?

यह आग लगातार बढ़ती जा रही है. पालिसैड्स जंगल की आग लॉस एंजिल्स में सैन फर्नांडो घाटी तक पहुंच चुकी है. लगातार बढ़ रही आग को देखते हुए एनकिनो और ब्रेंटवुड में सुरक्षित स्थानों पर जाने का ऐलान किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार पैलिसेड्स आग पर 11 प्रतिशत काबू पा लिया गया है. ईटन में लगी आग पर 15 प्रतिशत काबू पा लिया गया है, केनेथ आग पर अब 80 प्रतिशत काबू पा लिया गया है, और हर्स्ट आग पर 76 प्रतिशत काबू पा लिया गया है. बाकी जगहों लगी आग को बुझाने के लिए फायर फाइटर्स लगे हुए हैं.

अब तक अमेरिका को कितना नुकसान?

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस आग से अमेरिका को लगभग 50 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो आगे और भी बढ़ सकता है. इस आग में कई शहर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं. हजारों लोगों का घर जलकर खाक हो गया है. लाखों लोगों को सड़क और राहत शिविरों में रात गुजारनी पड़ रही है. इस आग ने अपनी चपेट में हॉलीबुड को भी लिया है. इसमें कई एक्टर के घर जलकर खाक हो गए हैं. आग के लगातार फैलने के कारण नुकसान का खतरा और ज्यादा बढ़ता जा रहा है.

आग की सही जानकारी के लॉन्च हुई वेबसाइट

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने जंगल की आग से संबंधित गलत सूचना और दुष्प्रचार से निपटने के लिए एक नई वेबसाइट, CaliforniaFireFacts.com लॉन्च की है. वेबसाइट का उद्देश्य ऑनलाइन और राजनीतिक नेताओं की तरफ से फैलाई गई झूठी जानकारियों का मुकाबला करना है. इसके साथ ही आग का सही अपडेट क्या है, इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी.

Related Articles

Back to top button