ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
उत्तरप्रदेश

राम मंदिर के लिए अभी तक कितना आया चढ़ावा, किसने दिया सबसे ज्यादा दान?

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का समारोह 11 जनवरी से शुरू हुआ. इसे प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जा रहा है. रामलला की आरती और विशेष पूजा से भव्य आयोजन शुरू हुआ. ये प्रतिष्ठा द्वादशी का समारोह तीन दिनों यानी 13 जनवरी तक चलेगा. प्रतिष्ठा द्वादशी के समारोह के तीनों दिन अलग-अलग सांसकृतिक कार्यक्रम होंगे. रामलला को मंदिर में विराजमान हुए एक साल पूरा हो गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन एक सालों में राम मंदिर में अभी तक कितना चढ़ावा चढ़ाया गया है और साथ ही किसने सबसे ज्यादा दान दिया है.

अब तक राम मंदिर को मिला है कितना दान?

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने से पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर तक आए चढ़ावे की जानकारी दी थी. इस बीच मंदिर के दान पात्र में 55.12 करोड़ का चढ़ावा प्राप्त हुआ. वहीं मंदिर को अब तक 5000 करोड़ से अधिक का दान मिल चुका है. जबकि मंदिर ट्रस्ट का लक्ष्य देश के 11 करोड़ लोगों से 900 करोड़ रुपए जुटाने का था.

18 करोड़ रामभक्तों ने दी है समर्पण निधि

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर के समर्पण निधि वाले खाते में ही अब तक 3200 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक करीब 18 करोड़ रामभक्तों ने अलग-अगल बैंकों से 3,200 करोड़ रुपये समर्पण निधि दी है.

विदेशों से अब तक मिला इतना दान

विदोशों से अब तक राम मंदिर को 11 करोड़ रुपए का दान मिल चुका है. राम मंदिर को विदेशों से दान लेने की इजाजत साल 2023 के अक्टूबर में दी गई थी. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर के लिए नेपाल और अमेरिका से सबसे अधिक दान मिला है.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा दान देने वालों की लिस्ट

  • कथावाचक मोरारी बापू 11.3 करोड़ रुपये का दान दिया
  • अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले मोरारी बापू के अलग-अलग अनुयायियों ने सामूहिक रूप से 8 करोड़ रुपये का दान दिया.
  • डायमंड कंपनी श्रीरामकृष्णा एक्सपोर्ट्स के मालिक गोविंदभाई ढोलकिया 11 करोड़ रुपये का दान दिया.

Related Articles

Back to top button