ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
दिल्ली/NCR

CAG रिपोर्ट पर दिल्ली सरकार की सुस्ती पर भड़का HC, 2.30 बजे होगी सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने CAG रिपोर्ट पर विचार करने में देरी के लिए दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की, साथ ही यह भी कहा, “जिस तरह से आपने अपने कदम पीछे खींचे हैं, उससे आपकी ईमानदारी पर संदेह पैदा होता है.” कोर्ट ने मामले पर आज सोमवार दोपहर 2:30 बजे सुनवाई तय की है.

कोर्ट ने विजेंदर गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की ओर से दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने जोर देते हुए कहा, “आपको रिपोर्ट को तुरंत स्पीकर के पास भेजना चाहिए था और सदन में बहस शुरू करवानी चाहिए थी.”

आपका टालमटोल बहुत ही दुर्भाग्यपूर्णः HC

दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से कहा कि आप जिस तरह से टालमटोल कर रहे हैं, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. आपको CAG रिपोर्ट को विधानसभा स्पीकर के पास भेजने और विधानसभा में चर्चा करने में तत्पर होना चाहिए था. हालांकि कोर्ट ने विजेंद्र गुप्ता समेत बीजेपी के विधायकों की याचिका पर सुनवाई पर अपनी रजामंदी जताई. इस याचिका में स्पीकर से सदन का विशेष सत्र बुलाने का निर्देश देने की मांग की गई है, लेकिन कोर्ट ने कहा, “हम ऐसे चरण में हैं जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक आ गया है. अब विशेष सत्र का आयोजन कैसे हो सकता है?”

Related Articles

Back to top button