ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

मजदूरी नहीं मिली तो हम्माल बन गए ट्रेन चोर, पुलिस ने गिरफ्तार कर 5.50 लाख का माल किया बरामद

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की जीआरपी थाना पुलिस ने 15 दिनों की अथक मेहनत के बाद एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है,जो रात्रि के समय आउटर से पहले रुकने वाली चिन्हित ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने एक चोर के कब्जे से करीब साढ़े पांच लाख रुपए का माल बरामद किया है,जिसमें आठ मोबाईल, 6 लेपटोप, 4 ट्रोली बेग तथा घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ जेवरात और कपड़े शामिल हैं। साथ ही उसके अन्य  साथियों को भी गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी हुई हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आया आशिफ मूल रूप से हम्माली करने का काम करता था। लेकिन बीच-बीच में मजदूरी नहीं मिली तो वह आउटर से पहले रुकने वाली ट्रेनों में चढ़कर चोरी करने लगा। उसने कुछ दिनों बाद यह आइडिया अपने अन्य साथियों को बताया तो वह भी उसके साथ इस काम में शामिल हो गए। यह लोग रात्रि के समय आउटर से पहले रुकने वाली कुछ चिन्हित ट्रेनों में चोरी की वारदात करते थे।

 इन्होंने दो बाइक इस काम में लगा रखी थी। एक युवक ट्रेन की एसी बोगी में चढ़ता था और वहां से ट्रॉली बैग सहित अन्य सामान नीचे फेंक देता था। उसके बाद यह चार लोग मिलकर सामान को ठिकाने लगते थे। पुलिस ने 15 दिनों तक रात्रि के समय ब्रिज के नीचे बैठकर संदिग्धों पर नजर रखी, उसके बाद इसकी तस्वीर साफ हुई तो पहले आरोपी आशिफ को गिरफ्तार किया। और अब तीन अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button