ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
उत्तरप्रदेश

आस्था की डुबकी, श्रद्धालुओं का सैलाब… महाकुंभ में 1.60 करोड़ लोगों ने संगम तट पर किया स्नान

महाकुंभ में देश ही नहीं दुनिया भर से श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं. महाकुंभ के पहले पवित्र स्नान यानी पौष पूर्णिमा के मौके पर डेढ़ करोड़ से भी अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. महाकुंभ मेला प्रशासन ने शाम चार बजे तक ही एक करोड़ 60 लाखों लोगों के स्नान की जानकारी दी है. जबकि अभी भी स्नानार्थियों की भीड़ कम नहीं हो रही. उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौष पूर्णिमा के मौके पर महाकुंभ में आए सभी श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत किया है.

सीएम योगी सभी को महाकुंभ में प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दी हैं. इसी क्रम में मंगलवार को मकर संक्रांति का स्नान होगा. इसके लिए सबसे पहले विभिन्न अखाड़ों के साधु संत पहला अमृत स्नान करेंगे. इसके बाद देश और दुनिया भर से आए श्रद्धालु एवं अन्य संत महात्मा भी यहां श्रद्धा की डुबकी लगाएंगे. उम्मीद है कि मंगलवार को स्नान करने वालों की संख्या और भी अधिक हो सकती है.

सनातन के रंग में रंगे विदेशी

मेला प्रशासन के मुताबिक महाकुंभ में श्रद्धालुओं में होने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए थे. इसके लिए संगम क्षेत्र में करीब 12 किलोमीटर लंबा घाट तैयार किया गया है. वहीं इस दौरान किसी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. पौष पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में विदेशी भी महाकुंभ पहुंचे. इनमें अमेरिका, रूस, जर्मनी, इटली, इक्वाडोर आदि देशों के लोग शामिल हैं. इन लोगों ने भी भारतीय लोगों के साथ ही संगम में डुबकी लगाई. इस मौके पर उनका उत्साह देखने लायक था.

Related Articles

Back to top button