ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

PoK में आतंकवाद खत्म करो नहीं तो डॉट डॉट डॉट… पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की दो टूक

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके में आतंकवाद के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान को नसीहत और चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पीओके की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद का खतरनाक कारोबार चलाने में किया जा रहा है. ये बात मैं आज खुलकर कहना चाहता हूं कि वहां आज आतंकवादियों के लिए ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं. सीमा से सटे हुए इलाकों में लॉन्च पैड बने हुए हैं. इसकी पक्की जानकारी है. भारत सरकार को सब पता चल रहा है. पाकिस्तान को इस बीमारी को खत्म करना ही होगा, नहीं तो डॉट डॉट डॉट.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं. उन्होंने अखनूर सेक्टर के टांडा आर्टिलरी ब्रिगेड में 9वीं सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के लोगों के बीच दूरी कम करने की कोशिशों की सराहना की.

दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के साथ समान व्यवहार करती है सरकार

रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के साथ एक जैसा व्यवहार करती है. पूर्व की सरकारों ने कश्मीर के साथ अलग व्यवहार किया था. इसी का नतीजा था कि इस क्षेत्र के हमारे भाई-बहन दिल्ली से उस तरह नहीं जुड़ पाए, जैसा उन्हें जुड़ना चाहिए था. मैं अतीत में नहीं जाना चाहता क्योंकि हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि हम कश्मीर और देश के अन्य सभी हिस्सों के बीच दिलों की दूरी खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं.

पीओके के बिना अधूरा है जम्मू-कश्मीर: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं सीएम उमर अब्दुल्ला को उस छोटे से अंतर, जो अभी भी मौजूद है, उसको दूर करने के लिए सही कदम उठाने के लिए बधाई देता हूं. इस दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी नेता अनवारुल हक की भारत के खिलाफ की गई टिप्पणी की आलोचना भी की. उन्होंने कहा किपीओके के बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है.

Related Articles

Back to top button