ब्रेकिंग
Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय...
मध्यप्रदेश

जेसीबी की चपेट में आने से मासूम की मौत, अंधेरे के कारण हुआ हादसा, समय पर नहीं मिली एंबुलेंस

छतरपुर: छतरपुर जिले के महाराजपुर बीती शाम थाना क्षेत्र के मुखर्रा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। बताया गया है कि बच्चे की मौत जेसीबी मशीन की चपेट में आने से हुई है। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हुआ था लेकिन उसे जिला अस्पताल तक लाने के लिए परिजनों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली तथा समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मुखर्रा गांव में किसी व्यक्ति का भवन बन रहा है, जिसके लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। सोमवार की शाम करीब 6 बजे गांव के बृजेश विश्वकर्मा का 6 वर्षीय पुत्र आर्यन खेलते-खेलते मशीन के पास पहुंच गया। चूंकि निर्माण स्थल पर अंधेरा था, जिस कारण से जेसीबी चालक को आर्यन दिखाई नहीं दिया और उसने जेसीबी की बकेट को घूमा दिया। बकेट की ठोकर लगने से आर्यन बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे परिजन आनन-फानन में टटम के एक निजी अस्पताल लेकर गए। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों को एम्बुलेंस की व्यवस्था करने में करीब एक घंटे का समय लग गया और रात करीब साढ़े 8 बजे वे घायल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर आशुतोष चतुर्वेदी, डॉ. आनंद त्रिपाठी और डॉ. ऋषि द्विवेदी द्वारा जांच किए जाने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि जेसीबी चालक अस्पताल तक उनके साथ आया था लेकिन जैसे ही बच्चे को मृत घोषित किया गया, वह फरार हो गया। घटना के संबंध में महाराजपुर थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं, विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button