ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

रांची में दिनदहाड़े बीच सड़क गाड़ दी लाश, 50 आदिवासियों ने क्यों किया ऐसा?

झारखंड की राजधानी रांची में अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. यहां बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी बागान इलाके में लगभग 40 से 50 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने मोहल्ले की सड़क को ही शमशान बना दिया. मोहल्ले की सड़क के बीचोबीच ही एक लाश (शव) को दिनदहाड़े दफन कर दिया. घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में भय और दहशत के साथ-साथआक्रोश भी है.

घटना से लोग इस कदर डर बैठे हैं कि रानी बागान स्थित सोसाइटी के लोगों की रातों की नींद उड़ गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक. 3 जनवरी की दोपहर लगभग 40 से 50 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों के द्वारा उन लोगों की सोसाइटी के सामने की मुख्य सड़क पर ही दिनदहाड़े शव को दफन कर दिया गया. शव दफन करने का उपरांत सभी लोग चल गए.

यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बड़ी संख्या में कुछ लोग रानी बागान इलाके में पहुंचे. वहां एक शव को दफन किया. दफन किए गए शव के पास कुछ लकड़ी की सामग्री और मिट्टी के घड़े भी रखे. उसके बाद वहां से चले गए. इस कारण वहां हंगामा भी हुआ.

क्या ऐसी ही है प्रथा?

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बरियातू थाना की पुलिस को सूचना दी. बाद में बरियातू थाना की पुलिस वहां पहुंची और मामला शांत कराया. हालांकि, ये भी बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर शव दफन किया गया है, वह जमीन आदिवासियों की है. आदिवासी समाज के लोग अपनी ही जमीन में परिजनों के शव को दफन करते हैं. यही उनकी प्रथा है. 3 जनवरी को उक्त जमीन के मालिक के रिश्तेदार के ही शव को उस जगह दफन किया गया है, हालांकि पूरे मामले को लेकर प्रशासन जांच में जुट गई है.

लेकिन सबसे बड़ा सवाल है एक रिहायशी इलाके में आम सड़क के किनारे किसी मृत व्यक्ति का शव दफन करना, कहीं से भी उचित नहीं. हालांकि यह मामला किसी जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है या कुछ और. फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर बरियातू थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button