ब्रेकिंग
Puri Gundicha Temple News: जगन्नाथ जी की मौसी का घर खुला, श्रद्धालुओं के लिए ₹10 का टिकट; बुजुर्गों-... Bhadohi Hospital Negligence: प्रसूता को नहीं किया भर्ती, सड़क पर हुआ प्रसव; डॉक्टर बर्खास्त और स्टाफ... एयरपोर्ट सुरक्षा में ऐतिहासिक बदलाव: BCAS की सभी सेवाएं होंगी डिजिटल, 8 प्रमुख हवाई अड्डों पर लगेंगे... एलपीयू हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तोड़फोड़ में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 एसआईटी गठित झारखंड हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: जवाब दाखिल करने में देरी पर हेमंत सोरेन पक्ष पर ₹10,000 का जुर्माना IND vs WI Squad Update: वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, नमन धीर और अंशुल कंबोज की टीम इंडिया... Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर... Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता ... डोनाल्ड ट्रंप को इस साल भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना नहीं: ईरान युद्ध बना बड़ा रोड़ा Kumaun University Haldwani News: त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी को पछाड़ा, भारी मतों से दर्ज की जीत
मध्यप्रदेश

दतिया में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के दुरसडा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद में तीन लोगों ने पिता-पुत्र पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. यह घटना दरियापुर गांव में हुई, जहां खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हमलावरों को लाठी डंडों से वार करते हुए साफ देखा जा सकता है. फिलहाल दुरसडा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खेत से ट्रैक्टर निकालने पर विवाद

दरअसल दतिया में दुरसडा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में मंगलवार दोपहर खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में एक पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई. घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक दरियापुर के मुरलीधर सेन के खेत से गांव के दास निरंजन, चंद्रभान निरंजन और प्रदीप निरंजन ने अपना ट्रैक्टर निकाला था. इसकी वजह से मुरलीधर की फसल को नुकसान पहुंचा.

पिता-पुत्र को कराया भर्ती

वहीं जब मुरलीधर और उनके बेटे सुभाष सेन ने इस बात का विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उनको लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. इस मारपीट में घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि मारपीट में शामिल तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने पिटाई का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button