ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर के शासकीय अस्पताल में सोमवार की रात को एक 22 वर्षिय महिला की प्रसव के दौरान हालत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला को रात करीब साढ़े 12 बजे एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया और मंगलवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने चिकित्सकों एवं नर्स पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम अमा की रहने वाली 22 वर्षीय संध्या पत्नी उमाशंकर राजपूत को सोमवार की दोपहर साढ़े 3 बजे प्रसव पीड़ा शुरु हुई थी, जिसके बाद परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर लेकर आए। रात करीब 10 बजे संध्या की डिलीवरी हुई और उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद रात करीब 11 बजे संध्या की तबीयत बिगडऩे लगी, जिस पर हरपालपुर के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह 7 बजे संध्या की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। संध्या के पति उमाशंकर राजपूत का आरोप है कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हुई है।

उमाशंकर का कहना है कि चिकित्सकों के कहे अनुसार संध्या के लिए रक्त की व्यवस्था कर दी गई थी, लेकिन डॉक्टर एवं नर्स ने सही से देखरेख नहीं की, जिस कारण से संध्या की मौत हुई है। वहीं संध्या के ससुर ठाकुरदास ने हरपालपुर अस्पताल की नर्स पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

●इनका कहना है..

वहीं इस मामले पर सिविल सर्जन जिला अस्पताल जीएल अहिरवार का कहना है कि महिला का प्रसव हरपालपुर में हुआ था। केस बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया, डॉक्टर ने ब्लड लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जगह कम होने के कारण सिस्टर ने टांके लगाये थे, यह जांच का विषय है।

Related Articles

Back to top button