ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

मोहन भागवत पर बोलते-बोलते इंडियन स्टेट पर बोल गए राहुल, BJP का पलटवार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर एक ऐसा बयान दिया जिसपर वह बीजेपी के निशाने पर आ गए. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी-आरएसएस के साथ इंडियन स्टेट के साथ भी है. उनके इस बयान को बीजेपी नेता अमित माल्वीय ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी ने अब जंग का खुलेआम ऐलान कर दिया है. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का घिनौना सच अब उनके ही नेता ने उजागर कर दिया है.

क्या कहा राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी कांग्रेस के नए ऑफिस के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे. पार्टी का ऑफिस 24 अकबर रोड से अब 9 कोटला मार्ग पर शिफ्ट हो गया है. इस दौरान राहुल गांधी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोहन भागवत का बयान राजद्रोह के समान है कि भारत को सच्ची स्वतंत्रता राम मंदिर बनने के बाद मिली. उन्होंने कहा कि भागवत ने जो कहा है वह हर भारतीय का अपमान है और किसी दूसरे देश में ऐसा होने पर तो भागवत अब तक गिरफ्तार किए जा चुके होते.

भागवत ने सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी.

राहुल मोहन भागवत के इसी बयान पर बोल रहे थे, इसी दौरान उन्होंने इंडियन स्टेट का भी जिक्र कर दिया.राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. यदि आप मानते हैं कि हम बीजेपी या आरएसएस नामक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या हो रहा है. बीजेपी और आरएसएस ने हमारे देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम बीजेपी, आरएसएस और स्वयं इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं.

राहुल के बयान पर बीजेपी ने क्या बोला?

बीजेपी ने राहुल पर पलटवार करने में जरा भी देरी नहीं की. पार्टी के नेता अमित माल्वीय ने राहुल का वीडियो एक्स पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि राहुल अब इंडियन स्टेट के खिलाफ जंग का खुलेआम ऐलान कर रहे हैं. ये जार्ज सोरेस के प्लेबुक से आया है.

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘अब और छिपाया नहीं जा रहा, कांग्रेस का घिनौना सच अब उनके ही नेता ने उजागर कर दिया है. मैं राहुल गांधी को यह स्पष्ट रूप से कहने के लिए बधाई देता हूं कि देश क्या जानता है- कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं. ऐसा नहीं है. यह एक रहस्य है कि राहुल गांधी और उनके इको सिस्टम का अर्बन नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध है जो भारत को बदनाम करना, नीचा दिखाना और बदनाम करना चाहते हैं. कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को प्रोत्साहित करने का है जो एक कमजोर भारत चाहते हैं.’

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि बीजेपी और पीएम मोदी का विरोध करते-करते उन्होंने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है. वे भारत और इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ रहे हैं. यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सुविचारित प्रयोग है, जो सोरोस (जॉर्ज सोरोस) द्वारा प्रायोजित भारत तोड़ोॉ के एजेंडे पर चलता है.

Related Articles

Back to top button