ब्रेकिंग
भिवानी मनीषा मर्डर केस: पिता की CBI टीम से होगी अहम मुलाकात, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी अंबाला मेयर अक्षिता सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्... Gind News: आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हरियाणवी कलाकार अमर करनावल फिर विवादों में Neeru Dhanda News: शॉटगन वर्ल्ड कप में नीरू ढांडा का कमाल, महिला ट्रैप स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का मेडिकल भत्ता अब 9,000 रुपये FIFA World Cup 2026: फाइनल मैच के मैदान की घास बिकेगी लाखों में, फीफा ने निकाला कमाई का अनोखा तरीका Ranveer Singh Film 'Pralay': अगस्त से शुरू होगी शूटिंग, दिवाली के बाद ब्रेक पर जाएंगे एक्टर भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात से रिश्तों को मिली नई मजब... अब सस्ता होगा आपका डेली लंच: स्विगी और ज़ोमैटो की 'वैल्यू मील' स्ट्रैटेजी से बदलेगी फूड डिलीवरी की द... Instagram Child Exploitation Case: मेटा के जवाब की जांच शुरू, IT मंत्रालय का बड़ा एक्शन
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, घने कोहरे का अलर्ट, अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर में बुधवार देर शाम से हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और कुछ दिन कोहरे और बारिश होने के संभावना जताई है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर तक हल्की धूप निकली और शाम होते होते दिल्ली एनसीआर की अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हुई. बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई और तापमान में भी गिरावट आई.

दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते बुधवार शाम को ग्रैप 3 और ग्रैप 4 लागू कर दिया, लेकिन बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ. दिल्ली के कमला मार्केट में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि पिछले 2 दिन में ठंड बढ़ी है. मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली का तापमान रात में 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश के साथ ठंड में भी इजाफा होगा.

हाइब्रिड मोड पर क्लासेज शुरू

दिल्ली में हुई बारिश से मौसम साफ हुआ है. हालांकि दिल्ली सरकार ने बुधवार को शाम को ही ग्रैप 3 और ग्रैप 4 लागू किया था, जिसके चलते दिल्ली में 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों को छोड़कर सभी बच्चों की हाइब्रिड मोड पर क्लासेज शुरू करने के आदेश दिए. वहीं नोएडा में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से निर्देश दिया गया कि 16 जनवरी से अगले आदेश तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल की कक्षाओं के समय में बदलाव किया जाए.

बदली गई स्कूलों की टाइमिंग

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश दिया गया है कि सभी नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से संचालित की जाएगी. ठंड की वजह से छोटे बच्चों की सेहत पर असर न पड़े और वह बीमारी से बचें. इसलिए जिलाधिकारी ने स्कूलों के समय में बदलाव की बात कही है. अगले चार दिन के लिए दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट है और इसके बाद फिर से बारिश हो सकती है.

Related Articles

Back to top button