ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक और नक्सल हमला… IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर के बासागुड़ा में हुए IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए। घायलों की पहचान मृदुल बर्मन और इशाक खान के रूप में हुई है।

दोनो CRPF के कोबरा बटालियन के जवान हैं। अधिकारियों ने बताया कि CRPF 229 बटालियन और कोबरा की ज्वाइंट टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए। अल सुबह दोनो घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज जारी है। दोनो की सर्जरी की जा रही

ग्रामीण की हत्या का आरोपी नक्सली गिरफ्तार

इस बीच बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के कमकानार के ग्रामीण मुकेश हेमला की हत्या के आरोपी नक्सली मंगल उइका को पुलिस ने कमकानार बाजार से गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गत वर्ष 22 दिसंबर को रेड्डी मुर्गा बाजार से वापसी के दौरान मुकेश हेमला को गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में अपहरण कर हत्या कर दी थी।

उसका शव अगले दिन रेड्डी के सूखा तालाब के पास मिला था। इस मामले में डीआरजी की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल आरोपित जन मिलिशिया सदस्य को पकड़ा है।

चिंतागुफा से सात नक्सली गिरफ्तार

वहीं सुकमा से खबर है कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुलेड़ के जंगल-पहाड़ से पुलिस ने गत वर्ष दुलेड़ के पास पिकअप वाहन में आगजनी व लूटपाट के सात नक्सलियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार मेटागुड़ा कैंप से 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

Related Articles

Back to top button