ब्रेकिंग
बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले भोपाल में दुखद हादसा: ड्यूटी के बाद सुबह चाय पीते ही गिरा सब इंस्पेक्टर, हार्ट अटैक से निधन मध्य प्रदेश में गोवंश संवर्धन: 1,000 नई गोशालाएं शुरू, गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कानून लागू नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी अष्टधातु की तोप: राजस्थान के बीहड़ों में मेटल डिटेक्टर से तलाश इंदौर के अस्पतालों में दूषित पेयजल से हड़कंप: चाचा नेहरू और जिला अस्पताल में बैक्टीरिया की पुष्टि, H...
मध्यप्रदेश

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स का गोरख धंधा, 4 युवती समेत एक युवक गिरफ्तार, मौके से मिले कई आपत्तिजनक सामान

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमार कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, कटनी जिले के बारगवां स्थित दो स्पा सेंटरों पर महिला थाना प्रभारी डीएसपी प्रभात शुक्ला के साथ छापेमार कार्यवाही करते हुए 4 युवती समेत एक युवक को अरेस्ट किया है। वहीं स्पा सेंटर में छानबीन में कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।

दरअसल, डीएसपी प्रभात शुक्ला और महिला थाना प्रभारी ने बताया कि, लगातार उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि, बारगवां स्थित दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक कार्य हो रहे हैं। इस सूचना पर महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर डीएसपी प्रभात शुक्ला के साथ बारगवां स्थित दो स्पा सेंटर k8 स्पा सेंटर और रॉयल स्पा सेंटर पर छापेमार कार्रवाई की गई जहां उन्हें काई आपत्तिजनक वस्तु मिले है।

वहीं दोनों स्पा सेंटरों से 4 युवती समेत एक युवक को अरेस्ट कर महिला थाने लाए है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।  पुलिस की इस छापेमार कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Back to top button