ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...
मध्यप्रदेश

भोपाल में धंस गया 49 साल पुराना पुल, दो जिलों से कटा कनेक्शन… लाखों लोग होंगे परेशान

मध्य प्रदेश के भोपाल से सटे बेरसिया में गुरुवार आधी रात को पार्वती नदी पर बना पुल क्रैक होकर धंस गया. हादसे के बाद पुल पर वाहनों की आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है. यह पुल बेरसिया-नरसिंहगढ़ रोड पर स्थित है. घटना की जानकारी मिलते ही बैरसिया एसडीम सहित पीडब्ल्यूडी के अफसर मौके पर पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया है. पुल 49 साल पुराना है और काफी जर्जर हो चुका है.

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि मरम्मत किए जाने तक पुल पर पूरी तरह से आवाजाही बंद रहेगी. इस मार्ग से भोपाल जिले के बेरसिया और राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है. इसके लिए वैकल्पिक मार्गो से आवाजाही की व्यवस्था की गई है. पुल पर भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है.

49 साल पुराना है पुल

इस पुल का निर्माण 1976 में हुआ था. इसकी उम्र लगभग 49 साल की हो चुकी है. यानी क्रैक हुआ पुल उस दौर में बनने वाले पुलों की औसत आयु पर पहुंच चुका है. अभी शुरुआती जांच में पुल की मरम्मत में कमी की बात भी सामने आई है.पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद बेरसिया के पास रुनहा जोड़ पर नजीराबाद थाने का पुलिस बल तैनात किया गया है ओर नो एंट्री पॉइंट लगाया गया है. ताकि क्षतिग्रस्त पुल पर कोई वाहन ना जा सके.

दो जिलों को जोड़ता है पुल

पुल के क्षतिग्रस्त होने पर एसडीएम ने एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक को पत्र भी लिखा. अब एमपीआरडीसी की टीम मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पुल की जांच करेगी. यह पुल दो जिलों भोपाल और राजगढ़ को इलाकों को जोड़ता है. इस पुल के धंसने से क्षेत्रीय लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ेंगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि 49 साल पुराना यह पुल बेरसिया और नरसिंहगढ़ को आपस में जोड़ता है. इस पुल से सैकड़ों वाहन होकर गुजरते हैं. एमपीआरडीसी की टीम शुक्रवार को पुल का निरीक्षण करेगी. पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button