ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर जीतू पटवारी ने किया बड़ा दावा, गिनाई भाजपा सरकार की कमियां

जावद : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नीमच जिले के जावद नगर में पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्त्ताओं और नेताओं को नसीहत दी। साथ ही साथ दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि मैं मुख्यमंत्री बनूं लेकिन हां यह तय है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस का ही बनेगा। जीतू पटवारी ने पुलिस और मोहन सरकार पर जमकर निशाना साधा और गंभीर आरोप लगाए।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को नीमच पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद जीतू पटवारी जावद विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने नें मंच से कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ को संबोधित किया और कहा कि आप सब को में दावे के साथ बोल रहा हूं, कि आने वाले समय मे कांग्रेस की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री कांग्रेस का होगा। ये नहीं कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा मगर मुख्यमंत्री कोई भी हो वो कांग्रेस का होगा। पटवारी ने सवाल करते हुए कहा कि पुलिस का क्या काम है, एक टीआई का क्या काम है?

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध रुप से जुआ सट्टा और अनैतिक कार्य चलते है तो चलने दो राजस्थान से अवैध शराब का धंधा चलता है तो पुलिस उनको प्रोटेक्शन देती है। पुलिस बस पैसा लो और सब चलने दो की नीति पर काम करती है। आज कोई भी सरकारी कर्मचारी बिना पैसे लिए काम नहीं करता सबको पैसे चाहिए और वो पैसा मंत्री तक जाता है। मुख्यमंत्री 5 हज़ार करोड़ का कर्जा हर हफ्ते ले रहे हैं। उससे कम कर्जा लेना तो जैसे उनका अपमान है। वो 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेकर ऐसी योजना में लगा रहे जिससे कमीशन मिले, भाजपा ने 3 हज़ार रूपये बहनों को बढ़ा कर देने का वादा किया था। किसानों को लहसुन, आलू, प्याज़ के दाम डबल करने का वादा किया मगर चाइना से लहसुन मंगवा कर यहां के किसानों का नुकसान किया, कोई वादे भाजपा सरकार ने पूरे नहीं किए।

हम संविधान बचाने के लिए महू जा रहे हैं। आप सबको भी आना है। वहां हमारे सारे वरिष्ठ नेता भी आने वाले हैं। आप से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या आप सब एक जुट होकर महू पहुंचे। इस दौरान पटवारी के साथ मंच पर कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, जावद विधानसभा प्रत्याशी रहे समंदर पटेल और ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button