ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
दिल्ली/NCR

सीरियल किलर चंद्रकांत झा गिरफ्तार, दिल्ली में की थीं 18 हत्याएं, तिहाड़ के बाहर रखता था कटा सिर

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पैरोल जम्पर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार कर लिया है. चंद्रकांत झा ने 18 हत्याएं की थी. इसके साथ ही उनके शरीर के टुकड़ों को शहर में हर तरफ फेंक देता था. जिसे कोर्ट ने 2013 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी. वहीं साल 2023 में चंद्रकांत को 90 दिन की पैरोल मिली थी.

पैरोल खत्म होने के बाद भी चंद्रकांत वापस नहीं लौटा तो पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की थी. पुलिस उसकी तलाश में पिछले कई महीनों से पीछे थी. फिर भी इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था.

किस आधार पर मिली थी पैरोल

चंद्रकांत ने कोर्ट में दलील दी थी कि वह अपने परिवार में अकेला पुरुष है और उसकी तीन बेटियां है. पिता होने के नाते वह बड़ी बेटी की शादी की जिम्मेदारी उसी के पास है. इसके साथ झा ने कहा कि वह परिवार के साथ सामाजिक संबंध दोबारा स्थापित करना चाहता है. अदालत ने चंद्रकांत झा को 25,000 रुपये का मुचलका और इतनी ही धन राशि के दो जमानत बांड देने के आदेश दिए थे. जिसके बाद उसे पैरोल दी गई थी.

चंद्रकांत पर बन चुकी है डॉक्यूमेंट्री

चंद्रकांत झा की इन मर्डर कहानियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई थी.इस सीरीज का नाम है इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली. ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. चंद्रकांत झा ने सबसे पहली हत्या 20 अक्टूबर 2006 को की थी. इसके बाद से हत्याओं का सिलसिला शुरू हुआ था.

चंद्रकांत एक सीरियल किलर था जो लोगों के सिर काट कर उनकी हत्या कर देता था, और बॉडी को तिहाड़ जेल के गेट के सामने रख देता था. वह हर लाश के साथ एक चिट्ठी भी लिखकर लाश के पास रखता था और पुलिस को चुनौती देता था. इस केस ने न सिर्फ दिल्ली पुलिस को परेशान कर दिया था बल्कि हर एक दिल्ली वासी को इसका डर था.

Related Articles

Back to top button