ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
उत्तरप्रदेश

सरकारी नौकरी छोड़ी, फिर बने गांव के प्रधान… अब दिल्ली से पहुंचा गणतंत्र दिवस की परेड का न्योता

असली भारत गांवों में बसता है. इसी सोच के साथ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कौशल किशोर राय ने अपनी जमी जमाई सरकारी नौकरी छोड़ दी. गांव आए और ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए खूब प्रयास किया. फिर वह ग्राम बने तो अपने गांव में विकास की नई ईबारत रखी. उनका यह काम पंचायती राज विभाग के लिए नजीर बन गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी देश भर के ग्राम प्रधानों के लिए इससे प्रेरणा लेने की सीख दी है. इसी के साथ कौशल किशोर राय और उनकी पत्नी को 26 जनवरी को दिल्ली में लालकिले के सामने होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रण भेजा है.

जी हां, हम बात कर रहे हैं गाजीपुर में कासिमाबाद ब्लाक के पाली गांव के प्रधान कौशल किशोर राय की. कौशल किशोर राय का कहना है कि उनके द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों को गणतंत्र दिवस के दिन दिखाया जाएगा. प्रधानमंत्री कार्यालय से आए आमंत्रण पत्र के बाद से ही पाली गांव में उत्सव का माहौल है. गांव के लोगों का कहना है कि इस बार का गणतंत्र दिवस उनके लिए बेहद खास है. पहली बार उनके गांव की चर्चा देश भर में हो रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश से गणतंत्र दिवस के परेड में कुल 106 लोगों को आमंत्रण भेजा गया है. इसमें पाली के ग्राम प्रधान कौशल किशोर राय और उनकी पत्नी निर्मला राय भी शामिल हैं.

सरकारी नौकरी में थे कौशल किशोर राय

जानकारी के मुताबिक बलिया जिले की सीमा से सटे पाली गांव में रहने वाले कौशल किशोर राय पहले सरकारी नौकरी में थे. यह गांव जिला मुख्यालय से 42 किमी की दूरी पर है. गांव में समुचित विकास ना होने से दुखी कौशल किशोर राय ने ठान लिया कि उन्हें अपने गांव के लिए कुछ करना है. इसी सोच के साथ वह नौकरी छोड़ कर गांव में आ गए. करीब 5000 की आबादी वाले इस गांव के ही रहने वाले डॉ. आलोक राय भी हैं, जो इस समय लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति हैं.

जल संरक्षण के लिए काम का सम्मान

कौशल किशोर राय भी उन्हीं के परिवार से हैं. जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य के अनुसार प्रधान बनने के बाद कौशल किशोर राय ने जल संरक्षण की दिशा में बेहतर काम किया है. इसके लिए सती मां धाम के पोखरा का रिन्यूएशन कराया और उसका बाउंड्री वॉल बनवाया. इसके बाद 80 लाख रुपए की लागत से अमृत सरोवर का भी निर्माण कराया है. उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय का नया भवन और पंचायत भवन का भी निर्माण बेहद खूबसूरत तरीके से कराया है. उनके प्रयासों से ही उनके गांव के लिए रोडवेज बस की सेवा शुरू हुई है.

Related Articles

Back to top button