ब्रेकिंग
Kerala Politics: मुख्यमंत्री सतीशन और पीएम मोदी की बैठक; राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र से मदद पर र... Supreme Court Update: कानून के छात्रों की उपस्थिति पर SC का बड़ा फैसला; हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक Gurmeet Ram Rahim Parole: 16वीं बार जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम; 30 दिन की पैरोल पर मचा सियासी बव... Amit Shah in Rajasthan: सीमा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; BSF जवानों के साहस और बलिदान को गृह मंत्री ने... Akhilesh Yadav Press Conference: यूपी में 'फर्जी एनकाउंटर' को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला Khagaria Encounter: बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन ढे... Bulandshahr Double Murder: ससुर-बहू के अवैध संबंधों ने बिगाड़ा परिवार; बेटे ने पिता और पत्नी को उतार... Gurugram Crime News: लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या; शव बाथरूम में मिला, आरोपी... Rajasthan Heatwave Alert: गर्मी के चलते राजस्थान सरकार का बड़ा फरमान; दोपहर में जानवरों से काम लेने प... Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग का बड़ा खुलासा; पतरातू में बड़ी वारदात की योजना बनाते 6 अपराधी गिर...
राजस्थान

चित्तौड़गढ़ के सरकारी स्कूल में ‘गंदा खेल’, कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और महिला टीचर कर रहे थे अश्लील हरकत; कार्रवाई की लटकी तलवार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में शिक्षा जैसे पावन कार्य को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी विद्यालय के एक संस्था प्रधान और वहां तैनात महिला शिक्षिका का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है. बड़ी बात यह है कि जिस संस्था प्रधान का यह वीडियो होने का दावा किया जा रहा है, वह पूर्व में शिक्षक संघ का राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान में कर्मचारी महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष है. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने ईमेल के जरिए कार्यालय को वीडियो प्राप्त होने की बात कही है.

चित्तौड़गढ़ जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की जानकारी दी है. उन्हें ईमेल के जरिए वीडियो भेजा गया था, जो 6 मिनट से अधिक का है. इस वीडियो को गंगरार ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेरा का बताया जा रहा है. वीडियो में संस्था प्रधान और स्कूल की महिला शिक्षिका दिख रही है. ये वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है.

CCTV में हुआ रिकॉर्ड

आरोपी संस्था प्रधान अरविंद व्यास वर्तमान में कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष है. वह इस वीडियो में विद्यालय की एक महिला शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहा है. प्रारंभिक रूप से यह वीडियो विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज का प्रतीत हो रहा है, जिस पर दिनांक और समय भी दिखाई दे रहा है. यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा महकमें में हड़कंप मचा हुआ है.

दोनों को किया जाएगा सस्पेंड

इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ईमेल के जरिये उन्हें वीडियो मिला है, जिसमें एक शिक्षक और शिक्षिका के होने की जानकारी सामने आई है. प्रारंभिक रूप से वीडियो को जांच में रखते हुए दोनों को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल जहां इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है, वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

वायरल हो रहा वीडियो

हाल ही में दो दिन पूर्व चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी में शिक्षकों का शिक्षा संघ राष्ट्रीय के तत्वाधान में प्रदेश सम्मेलन आयोजित हुआ है, जिसमें कुछ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी शिरकत की है. ऐसे में इतने बड़े आयोजन के बाद यह वीडियो फिलहाल जहां विभाग द्वारा जांच के दायरे में रखा गया है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button