ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
उत्तरप्रदेश

प्रयागराज: महाकुंभ में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 20-25 टेंट जलकर राख

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19-20 में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. आग ने और टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे उनमें रखे गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगे और देखते ही देखते 20 से 25 टेंट जल कर राख हो गए.

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां लगी हुई थीं. पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें आग पर काबू पाने के लिए आसपास के हिस्से को खाली करवा दी थी. आग शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के इलाके में लगी है. ये पूरा इलाका महाकुंभ मेला क्षेत्र में आता है.

आग पर इसलिए भी विकराल रूप ले लिया क्योंकि टेंट में रखे सिलेंडर में एक-एक कर ब्लास्ट होने लगे थे. सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से आग तेजी से फैलने लगी. आग की घटना के बाद पूरे मेला क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति बन गई है. लोग आग वाले इलाके से सुरक्षित जगह जा रहे हैं.

आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं

आग की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. सेक्टर 5 में लगी आग धीरे-धीरे बढ़कर सेक्टर 19 और 20 में भी पहुंच गई. तेज हवा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और आसपास के टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया. जिला प्रशासन ने टीवी9 से बातचीत में बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है. प्रशासन ने अपील की है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. अफवाहों पर भी ध्यान नहीं देने की अपील की गई है. हालांकि, प्रशासन ने यह नहीं बताया कि आखिर आग कैसे लगी और इतनी विकराल रूप कैसे ले ली.

श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए बनाए गए हैं टेंट

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था भी की गई है. इसके लिए श्रद्धालुओं को भुगतान करना पड़ता है. आग की शुरुआत टेंट से ही हुई. टेंट में रहने-खाने की पूरी व्यवस्था मिलती है. ऐसे में माना जा रहा है कि टेंट में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद यह आग लगी. टेंट एक लाइन से लगाए गए हैं और सभी आपस में सटे हुए हैं. ऐसी स्थिति में आग देखते ही देखते कई टेंटों को अपनी चपेट में ले ली है.

आग पर सपा बोली- सब भगवान भरोसे ही है

आग की घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी ने कहा कि मेला क्षेत्र प्रबंधन का जो ढिंढोरा सीएम योगी पीट रहे थे और सबको आमंत्रित कर रहे थे क्या ये वही व्यवस्था है जो आज दिखाई दी है? सच्चाई यह है कि सीएम योगी ने सिर्फ ढिंढोरा पीटा है और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है ,बाकी सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ राम भगवान भरोसे ही है.

Related Articles

Back to top button