ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
विदेश

इधर इजराइल और हमास के बीच हुई शांति, उधर भारत के पड़ोस में छिड़ गई जंग!

एक ओर जहां इजराइल और हमास के बीच जंग को खत्म करने के लिए डील हुई है तो दूसरी ओर भारत के पड़ोस में युद्ध छिड़ गया है. पड़ोसी मुल्क म्यांमार ने पश्चिमी राखीन में एयर स्ट्राइक किया है, जिसमें 28 लोगों की मौत हुई है. हमले में 25 लोग घायल भी हुए हैं.

अराकान आर्मी (एए) राखीन पर नियंत्रण के लिए सेना के साथ लड़ाई में लगी हुई है, जहां उसने पिछले साल कई इलाकों पर कब्जा कर लिया था. अराकान आर्मी (एए) ने कहा है कि जो लोग मारे गए और घायल हुए हैं वे म्यांमार के सैनिकों के परिवार के सदस्य हैं.

अराकान आर्मी म्यांमार में विद्रोही गुट है. वहीं, राखीन प्रांत की 271 किलोमीटर लंबी सीमा बांग्लादेश से लगती है. भारत और म्यांमार की सीमा 1,643 किलोमीटर लंबी है. म्यांमार की तरफ इस सीमा का नियंत्रण सेना से हटकर पूरी तरह से जातीय सशस्त्र समूहों के पास है.

9 जनवरी को भी हुआ था हमला

इससे पहले 9 जनवरी को म्यांमार के पश्चिमी क्षेत्र में एक गांव पर सेना ने हवाई हमला किया था, जिसमें कम से कम 40 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए. यह हमला बुधवार को राम्री द्वीप के क्याउक नी माव गांव पर किया गया. ये द्वीप जातीय अराकान आर्मी के नियंत्रण में था. हमले के कारण कई घरों में आग लग गई, जिससे सैकड़ों घर जलकर राख हो गए.

यह हमले म्यांमार में बढ़ते संघर्ष और हिंसा का हिस्सा है, जो फरवरी 2021 में सेना द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद से जारी है. सेना के हिंसक दमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले कई लोग अब सशस्त्र प्रतिरोध में शामिल हो गए हैं

Related Articles

Back to top button