ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
उत्तरप्रदेश

शादी डॉट कॉम पर हुस्न के जाल में फंसा युवक, खाते से साफ हो गए 48 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.जिले में युवक को शादी डॉट कॉम पर एक खूबसूरत युवती मिली और शादी का झांसा देकर उसने उसे 48 लाख रुपये को चूना लगा दिया.युवक का आरोप है कि उसने शादी के लिए शादी डॉट कॉम पर लड़की की तलाश की, जिसमें उसकी मुलाकात निशा अग्रवाल से हुई थी.निशा ने उसे ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर उसे 48 लाख रुपये हड़प लिए.युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र का है. क्षेत्र के विकास भवन के पीछे 10 ए राधे श्याम इंक्लेव कॉलोनी के रहने वाले निखिल कपूर का आरोप है कि उनकी शादी डॉट कॉम पर निशा अग्रवाल से मुलाकात हुई थी. कुछ दिनों में दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. निशा अग्रवाल ने बताया कि वह भारत की रहने वाली है. हाल में वह बेंगलुरु के कर्नाटक में रहती है.

मामले की जांच में जुटी है पुलिस

निखिल ने बताया कि उसने उसे ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफा दिखाकर झांसे में ले लिया. ऐसे में युवक भी उसके झांसे में आकर ऑर्डर पर ऑर्डर करता रहा, जिसमें उसके 48 लाख रुपये चले गए. युवक ने बताया कि उसने जब अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो वह निकल नहीं पाए. इसके बाद युवक ने कई बार निशा को फोन कॉल पर संपर्क किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ बताने लगा परेशान होकर युवक ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके दो साथियों पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

इस तरह के और भी मामले आ चुके हैं सामने

बरेली में इस तरह के और भी मामले सामने आ चुके हैं जिसमें shaadi.com पर रिश्ता के लिए लोग तलाश करते हैं और उसके बाद में ठगी का शिकार होते हैं. साइबर पुलिस लगातार ऐसे मामलों को ट्रेस करने की कोशिश करती है ,लेकिन एड्रेस नहीं हो पाते हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में पुलिस किस तरह से कार्रवाई करती है.

Related Articles

Back to top button