ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
मनोरंजन

ईद पर नहीं आएगी सलमान खान की ‘सिकंदर’? 1800 करोड़ छापने वाली एक्ट्रेस बिगाड़ रही खेल!

Salman Khan की Sikandar इसी साल ईद पर आने वाली है. मेकर्स पहले ही इस डेट पर रूमाल रख चुके हैं. यूं तो फिल्म की शूटिंग अबतक खत्म नहीं हुई है. पर मेकर्स साथ-साथ पोस्ट प्रोडक्शन वर्क भी कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले पता लगा था कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल 10 जनवरी से मुंबई में शूट किया जाएगा. पर 10 जनवरी को जानकारी मिली कि रश्मिका मंदाना को चोट लग गई है, ऐसे में शूट कैंसिल कर दिया गया है. फिर एक्ट्रेस ने भी मेकर्स से माफी मांगी थी.

रश्मिका मंदाना ने एक पोस्ट शेयर किया था. उसमें उन्होंने बताया था कि जिम में उन्हें इंजरी हो गई है. अगले कुछ हफ्ते और महीने वो आराम कर रही हैं. जल्द ही कुबेरा, थामा और सिकंदर के सेट पर लौट जाएंगी. इस दौरान उन्होंने अपने डायरेक्टर्स से माफी मांगी थी. पर अब उनके नए वीडियो ने सिकंदर फैन्स की टेंशन बढ़ा दी है.

क्या ईद पर नहीं आएगी सलमान की सिकंदर?

यूं तो सिकंदर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग रुकने के बाद एक और अपडेट आया था. इसमें कहा गया था कि शूट कैंसिल नहीं हुआ है, काम चल रहा है. लेकिन रश्मिका मंदाना के दिए अपडेट के मुताबिक, उनका हिस्सा अटका हुआ है. जब वो लौटेंगी, तब ही इसे पूरा किया जाएगा. अब नए वीडियो में वो एयरपोर्ट में दिखाई दे रही हैं. इसमें वो व्हीलचेयर पर बैठकर जाती नजर आईं. जैसे ही रश्मिका मंदाना गाड़ी से उतरी, वो एक पैर से कूदकर व्हीलचेयर पर बैठ गईं.

इस दौरान रश्मिका मंदाना ने हैट से चेहरा भी छिपाया हुआ था. जिस तरह से एक्ट्रेस दिखी हैं, ऐसे में उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी कुछ और हफ्तों का वक्त लगेगा. अब ‘सिकंदर’ के मेकर्स क्या प्लान कर रहे हैं. मार्च में ही ईद है, ऐसे में पोस्ट प्रोडक्शन, बदलाव, प्रमोशंस समेत कई बड़े काम बचे हुए हैं. अगर रश्मिका मंदाना का हिस्सा वक्त पर शूट नहीं हुआ, तो फिर फिल्म की रिलीज अटक सकती है. हाल ही में रश्मिका की फिल्म पुष्पा 2 ने 1800 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अब वो सिकंदर में दिखाई देंगी.

क्या रश्मिका का इंतजार करेंगे मेकर्स?

अगर रश्मिका को ठीक होने में एक महीना और लगा, तो मेकर्स क्या करेंगे. क्या उनके सीन्स के बिना ही फिल्म को फाइनल करने की प्लानिंग होगी, या फिर फिल्म को आगे के लिए पोस्टपोन किया जाएगा. दरअसल रश्मिका मंदाना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसने फैन्स की टेंशन बढ़ा दी है. तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं. ऐसा भी पूछा गया है कि क्या सिकंदर ईद पर नहीं आएगी? अब मेकर्स ही कुछ कंफर्म कर सकते हैं. उनके अपडेट का सबको इंतजार है.

Related Articles

Back to top button