ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
उत्तरप्रदेश

दो और एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेस-वे… यूपी के साथ मध्य प्रदेश के इन इलाकों को भी होगा फायदा

मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस के एक्सटेंशन को मंजूरी मिल गई है. इसी के साथ गंगा एक्सप्रेस वे को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की भी सहमति बन गई है. इस सहमति पर प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष कैबिनेट बैठक में मुहर भी लग गई है. कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी.उन्होंने बताया कि महाकुंभ में आयोजित कैबिनेट की बैठक में SCR की तर्ज पर प्रयागराज-चित्रकूट डेवलेपमेंट रीजन के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है.

कैबिनेट का यह फैसला भविष्य में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर बनेगा. अधिकारियों के मुताबिक अब तक गंगा एक्सप्रेस मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक बनाने की योजना थी और इस योजना पर बड़े स्तर पर काम भी चल रहा है. लेकिन अब गंगा एक्सप्रेस को मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी चंदौली के रास्ते गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस से कनेक्ट किया जाएगा. इससे बलिया, गाजीपुर मऊ के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा. इन लोगों को दिल्ली आने के लिए लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने होंगे.

चित्रकूट से प्रयागराज की सीधी कनेक्टिविटी

गंगा एक्सप्रेस के इस एक्सटेंशन वाले हिस्से को प्रयागराज-विंध्य-काशी एक्सप्रेस वे के नाम से जाना जाएगा. इसी प्रकार गंगा एक्सप्रेस से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को जोड़े जाने से चित्रकूट और प्रयागराज के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी. इसके लिए गंगा एक्सप्रेस को पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा. इसके बाद रीवा नेशनल हाइवे से भी कनेक्ट किया जाएगा. इससे चित्रकूट से लेकर प्रयागराज या फिर नोएडा दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा. वहीं यूपी के झांसी से लेकर मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना से लेकर ग्वालियर और बीना तक का सफर बेहतर होगा.

एससीआर की तर्ज पर पीसीआर

कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी ने बताया कि एससीआर प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और प्रयागराज चित्रकूट डेवलपमेंट रीजन पर भी काम शुरू उन्होंने बताया कि प्रयागराज में यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज के समानांतर एक नए पुल के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई है. इसी के साथ प्रयागराज से मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर के कनेक्टिविटी के लिए सलोरी- हेतापट्टी झूंसी के बीच फोर लेन ब्रिज के निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई है.

Related Articles

Back to top button