ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

विकेट पर विकेट, 49 पर ढेर श्रीलंका, भारत ने हासिल की एक और बड़ी जीत

ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2025 के 24वें मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर कमाल प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को भी हरा दिया. टीम इंडिया ने ग्रुप ए के इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 118 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद उसे आसानी से जीत मिल गई. भारत ने श्रीलंकाई टीम को महज 58 रनों पर रोक दिया और 60 रनों से एक और बड़ी जीत दर्ज की. ग्रुप ए में टीम इंडिया लगातार तीन मैच जीतकर टॉप पर रही और उसने सुपर 6 लीग स्टेज में शान से क्वालिफाई किया. दूसरी ओर श्रीलंका इस टूर्नामेंट में पहला मैच हारी. ये टीम भी सुपर सिक्स में पहुंच गई है.

गोंगाडी तृषा ने जिताया मैच

टीम इंडिया की जीत की स्टार गोंगाडी तृषा रही, जिन्होंने 49 रनों की पारी खेली. इस खिलाड़ी ने 5 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया किसी तरह 118 रनों तक पहुंची. तृषा के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों तक भी नहीं पहुंच पाईं. श्रीलंका के लिए लिमांसा तिलकरत्ने और प्रमुदी मेथासारा ने 2-2 विकेट हासिल किए.

श्रीलंका का सरेंडर

श्रीलंका के सामने लक्ष्य बड़ा नहीं था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसके आगे मुसीबत खड़ी कर दी. शबनम शकील और जोशिता ने मिलकर श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया. शकील और जोशिता दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए. आयुषी शुक्ला को एक विकेट मिला. पारुणिका सिसोदिया ने कमाल गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए. वैष्णवी शर्मा ने भी एक विकेट हासिल किया.

Related Articles

Back to top button