ब्रेकिंग
Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: भंडारा में ऑर्डनेंस फैक्टरी में विस्फोट, 5 लोगों की मौत; मौके पर रेस्क्यू टीम

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के जवाहरनगर में ऑर्डनेंस फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया. विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. यह हादसा आज सुबह 11 बजे हुआ है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई. फायर ब्रिगेट की टीम फैक्टरी में आग को बुझाने में जुटी है.

हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की आवाज 4 किमी दूर तक सुनाई दी. आवाज सुनकर आसपास के लोग कारखाने की ओर दौड़े. कारखाने से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं. जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट जवाहरनगर स्थित फैक्ट्री की सी सेक्शन 23 बिल्डिंग में हुआ. पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची है.

हादसे के बाद फैक्टरी में अफरातफरी का माहौल है. फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि फैक्टरी में ब्लास्ट क्यों हुआ. फैक्टरी के अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच की जाएगी. विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है. घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button