ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मध्यप्रदेश

ब्रेक फेल होने से अचानक पलटा ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में राखड से भरा बलकर वाहन ब्रेक फेल होने की वजह से पलट गया, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कार चालक व बाईक सवार बाल – बाल बचते नजर आ रहे हैं। मूंदी में संत सिंगाजी थर्मल पावर से राखड भरकर खंडवा की ओर जाते समय गुरुवार रात्रि को बलकर के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन रिवर्स आकर नगर परिषद के बाल उद्यान में पलट गया। ट्रक को  रिवर्स आते देख ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय रोड़ पर एक बाइक चालक बाल-बाल बच गया। उद्यान में  कुछ दूरी पर युवक टहल रहे थे। वाहन पलटने से नगर परिषद की तार फेंसिंग, पेड़-पौधे एवं जमीन पर लगे ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। बलकर वाहन चालक ने बताया नगर परिषद के सामने अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन रिवर्स आया और पलट गया। घटना के बाद नगर परिषद के कर्मचारी भी पहुंचे और थाने में मौखिक शिकायत की है।

Related Articles

Back to top button