ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मध्यप्रदेश

पंजाब में बड़ा धमाका, धू-धू कर जली दुकानें, मची भगदड़

अबोहर-हनुमानगढ़ रोड पर गत शाम नामदेव चौक पर 2 स्पेयर पार्ट्स की दुकानों में भीषण आग लग गई, जिसके कारण दुकान में रखे 2 सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया।  रविवार को दुकानें बंद होने के कारण कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन वहां खड़ी एक स्कूल वैन में आग लग गई और दुकान में रखा सामान भी जल गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, आग की यह घटना गत शाम नामदेव चौक के पास वाली गली में कृष्ण कुमार और हरीश की दुकानों में हुई, जहां स्पेयर पार्ट्स की दुकानें हैं। आग लगने से दो सिलेंडर फट गए, जबकि 5 सिलेंडर बाहर निकाल लिए गए। फायर विभाग की टीम प्रभारी बरिंदर कुमार के नेतृत्व में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रविवार होने के कारण दुकानें बंद थीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Back to top button