ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
दिल्ली/NCR

दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा, मकान गिरने से कई लोग दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. सोमवार रात अचानक से एक मकान भरभराकर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी. सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों घटनास्थल पर पहुंच गईं. हादसे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.

सूचना के मुताबिक, बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में यह चार मंजिला बिल्डिंग थी, जो गिरी है. बताया जा रहा है कि सोमवार रात जब अचानक मकान गिरा तो वहां पर चहल-पहल थी. गनीमत रही कि लोग थोड़ा दूरी पर थे, जिससे बाल-बाल बच गए. इन्हीं लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपेरशन में जुट गईं.

स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में कर रहे मदद

पुलिस की एक टीम भी स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. मकान के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. इस वजह से मलबा तेजी से हटाया जा रहा है. JCB मशीनों को भी मंगाया गया है, ताकि मलबे को तेजी से हटाया जा सके. वहीं पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को वहां पर तैनात कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button