ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में जुआ खेलने से रोका तो चाकू मार कर चार लोगों को उतार दिया मौत के घाट, दो की हालत गंभीर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में तिमरी गांव में चार लोगों की हत्या कर दी गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पाटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नूनसर इलाके में तिमरी गांव में जुआ खेलने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था, सोमवार को इनमें से एक पक्ष के लोग गांव की ही दुकान पर चाय पी रहे थे।

तभी जुआ खेलने के आरोपी परिवार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों में दो सगे भाई कुंदन पाठक और चंदन पाठक समेत उनके चचेरे भाई समीर और अनिकेत दुबे शामिल हैं। छोटू और विपिन नाम के युवक घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

इस घटना की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों का कहना है कि पप्पू साहू ,संजू साहू ,कालू साहू, मनोज साहू सहित अन्य लोगों ने चाकू से हमला किया है. जुआ खेलने से मना करने पर यह विवाद हुआ था।

Related Articles

Back to top button