ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

प्रयागराज महाकुंभ हादसे से दुखी हूं… PM मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे को लेकर अपनी व्यथा व्यक्त की है. उन्होंने लिखा है यह हादसा अत्यंत दुखद है. यहां जिन श्रद्धालुओं ने अपने-अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा है मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से खुद बातचीत की है. मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.

पीएम ने सीएम योगी को 4 बार फोन किया

हादसे के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक-एक करके अभी तक सीएम योगी आदित्यनाथ को चार बार फोन किया है. पीएम मोदी ने फोन पर सीएम योगी से सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सभी घायलों के बारे में जानकारी ली. वहीं सीएम योगी ने घायलों के समुचित इलाज की बात कही है. हादसे के बाद सीएम योगी ने तुरंत पुलिस प्रशासन को फोन करके अलर्ट कर दिया. और कहा कि लोग सुरक्षा के साथ गंगा के किसी भी घाट पर स्नान करें. अफवाहों पर ध्यान न दें.

पीएम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी की बात

दूसरी तरफपीएम मोदी ने श्रद्धालुओं के आने-जाने के इंतजाम को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी विस्तार से बात की है. वहीं रेल मंत्री ने भी प्रधानमंत्री को रेल व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी दी. रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है. यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा इंतजाम किया गया है.

बीती रात करीब 1-2 बजे के बीच हुआ हादसा

आपको बता दें कि रात के करीब एक से दो बजे के बीच प्रयागराज महाकुंभ में अचानक बेतहाशा भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति हो गई. इसी दौरान भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कुछ लोगों की मौत के साथ साथ कई के जख्मी होने की खबर है. कई लोग अपने परिवार से बिछड़ गये. महाकुंभ में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से आए हुए हैं. आज मौनी अमावस्या होने और शाही स्नान दोनों होने की वजह से श्रद्धालु काफी संख्या में आ गए थे.

Related Articles

Back to top button