ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

कुत्ते के हमले से जख्मी बच्ची की 2 महीने बाद मौत, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा बुजुर्ग दादा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्ता अब खतरनाक और जान लेवा साबित हो रहे हैं। ग्राम बड़गांव गुर्जर में कुत्ते के काटने से एक बालिका 6 वर्ष की दिव्यांशी पवार पिता दिनेश पवार की मौत हो गई। विगत दिनों ग्राम बड़गांव गुर्जर में 6 वर्षी बालिका दिव्यांशी को कुत्ते ने काट लिया था, गंभीर रूप से घायल बालिका को खंडवा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया था, गंभीर घायल बालिका का इलाज इंदौर में चल रहा था, 23 जनवरी को बालिका की मौत हो गई। बालिका के दादा कैलाश पवार मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दो महीने से बालिका दिव्यांशी पवार का उपचार चल रहा था।

 इंदौर में बच्ची की मौत हो गई हम मजदूरी करते हैं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों का आतंक है. आए दिन कुत्ते शिकार कर रहे हैं, इन पर कार्रवाई होनी चाहिए और बालिका की मौत पर मध्य प्रदेश सरकार से सहायता राशि मिलती जिससे हमेशा सहयोग मिलता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर खेतवास ने बताया कि 26 नवंबर को ग्राम बड़गांव गुर्जर में बालिका को कुत्ते ने काट लिया था। जिससे दिव्यांशी पवार की मौत हो गई थी, शहर तो शहर ग्रामीण क्षेत्र में भी अब बच्चे सुरक्षित नहीं है, एक ओर मध्य प्रदेश सरकार आनंद उत्सव बना रही है। वहीं दूसरे तरफ बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन दिया है की कुत्तों को पकड़ा जाए ताकि इस प्रकार की घटना नहीं हो परिजनों को आर्थिक सहायता सरकार दे मृतक बेटी के दादा कैलाश पवार ने कहा कि सिस्टम की लापरवाही की वजह से उन्होंने अपने कलेजे के टुकड़े को खोया है।

 वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की नसबंदी व एंटी रेबीज टीकाकरण की रफ्तार बेहद कम होने के कारण घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और कुत्तों के काटने से लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में हालत गंभीर बने हुए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र खंडवा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाने के लिए धनराशि स्वीकृति की है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर आरोप लगाया है कि इस सेंटर के निर्माण को लेकर भी नगर निगम में कुछ ज्यादा दिलचस्पी दिखाई नहीं दे रही है। नतीजतन आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और कुत्तो के काटने के साथ ही लोगों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button