ब्रेकिंग
सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ... गुरदासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: बबरी बाईपास से चुराई बाइक के साथ आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्त... गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत... लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा...
देश

पुरी में जगन्नाथ मंदिर की जमीन पर कौन करना चाहता है कब्जा? पुलिस के पास पहुंची मंदिर समिति

ओडिशा के पुरी में भगवान श्री जगन्नाथ की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्री गुंडिचा मंदिर के पास स्थित मंदिर की जमीन को कब्जाने और उस पर प्लाटिंग करने के प्रयास के खिलाफ कुम्भारपड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को सुलझा लेगी.

पुरी जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक अरविंद कुमार पाढ़ी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को प्राथमिक जांच करने का आदेश दिया है. यह जांच तालबेणीया मौजा के खाता नंबर 791 के तहत आने वाले प्लॉट नंबर 827, 824, 821, 823, 825 और 821/1816 पर अतिक्रमण की सूचना के आधार पर की जा रही है. जानकारी के अनुसार इन सभी प्लॉट्स का कुल क्षेत्रफल 50 डिसमिल है जिसकी सरकारी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए हैं.

पुलिस अधीक्षक ने दिया कानूनी कार्रवाई का आश्वाशन

मंदिर प्रशासन ने पुरी के कुम्भारपड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और मुख्य प्रशासक ने इस मामले पर पुरी के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल से चर्चा भी की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान जगन्नाथ की जमीन पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले पुरी के मटिटोटा इलाके में भी मंदिर की ज़मीन पर कब्जे की कोशिश की गई थी.

जमीन खरीद फरोख्त के मामले में दर्ज होगी FIR

माटीतोटा में 109 प्लॉट्स से कुछ प्लॉट्स के खरीदी बिक्री का मामला मंदिर प्रशासन की नजर में आया था. माटीतोटा के 109 प्लॉट्स के कुल 64 एकड़ क्षेत्रफल की सरकारी कीमत लगभग 512 करोड़ रुपए हैं. उस मामले में मंदिर प्रशासन ने बसलीसाही पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. मंदिर प्रशासन ने जनता को आगाह किया है कि भगवान जगन्नाथ की जमीन की कोई भी अवैध बिक्री या खरीददारी पूरी तरह गैरकानूनी है. इसमें शामिल लोग न केवल ठगी का शिकार होंगे, बल्कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

Related Articles

Back to top button