ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

भोपाल: CRPF जवान ने पत्नी पर दागीं गोलियां, पुलिस को किया फोन, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर आई है. यहां सीआरपीएफ जवान ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. फिर पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही जवान ने खुद भी सुसाइड कर लिया. पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

घटना मिसरोद थाना क्षेत्र बंगरसिया की, बुधवार देर रात करीब 1.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान ने पत्नी को दो गोलियां मारीं. इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 को कॉल कर बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है. फिर खुद को भी गोली मार ली.

मृतक आरक्षक का नाम रविकांत था. उसने बुधवार रात करीब 1:30 बजे अपनी पत्नी को गोली मारी और खुद भी सुसाइड किया. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त आरक्षक रविकांत शराब के नशे में था. पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर लड़ाई हुई थी. इसी के बाद कांस्टेबल ने यह खौफनाक कदम उठाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा घर में खून में लथपथ शव पड़े थे. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या और आत्महत्या की जांच की जा रही है.

भिंड का रहने वाला था दंपति

आरक्षक रविकांत वर्मा और उसकी पत्नी रेनू वर्मा मूलतः भिंड के रहने वाले थे. वो भोपाल में सीआरपीएफ कैंप के पास सिविल कॉलोनी में रहते थे. रविकांत और रेनू के दो बच्चे भी हैं. एक बेटा 6 साल का और बेटी ढाई साल की. घटना के वक्त दोनों बच्चे घर में ही दूसरे कमरे में थे. गोली चलने की आवाज से पड़ोसी भी घर पर पहुंच गए थे. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच विवाद होता रहता था. संभवतः पति-पत्नी के विवाद में ही आरक्षक ने ये कदम उठाया है.

Related Articles

Back to top button