ब्रेकिंग
🚨 Tiger Shroff Incident Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, हमलावरों क... Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप
उत्तरप्रदेश

मेरठ: मातम के बीच बजा बारात का बैंड… और छिड़ गया संग्राम, चले लाठी-डंडे

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कालिंदी गांव में एक बारात को लेकर हुए विवाद का मामला सामने आया है. घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो पक्षों के बीच कहासुनी और झड़प देखी जा सकती है. पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है और कानूनी कार्रवाई जारी है.

दरअसल एक परिवार अपने बेटे की बारात लेकर जा रहा था, जहां बारात कालिंदी गांव के एक मोहल्ले में पहुंची. वहां एक घर में हाल ही में किसी की मौत हुई थी, जिससे पूरे परिवार में शोक का माहौल था. ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने बारात के दौरान बैंड-बाजे और नाच-गाने का विरोध किया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और मामला बढ़ते-बढ़ते झड़प में बदल गया.

घटना 15 दिन पुरानी

विवाद इतना बढ़ गया कि बारात रोक दी गई और दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी. यहां तक लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे भी बरसाए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह घटना 15 दिन पुरानी है. बारात एक मोहल्ले से गुजर रही थी, जहां एक घर में शोक का माहौल था. इसी वजह से वहां मौजूद लोगों ने बारात में बज रहे संगीत और नाच-गाने का विरोध किया, जिससे विवाद हो गया.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने आगे बताया कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और अब चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में शामिल लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट भी फाइल कर दी है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो.

Related Articles

Back to top button