ब्रेकिंग
Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास... Kalpana Tiwari on Court Verdict: विवेक तिवारी की पत्नी ने फैसले पर जताई नाराजगी, बोलीं- कोर्ट के निर... 68500 Teacher Recruitment Reservation Dispute: लखनऊ में 17 दिन से धरना जारी, पीएम को खून से लिखा पत्... Amritsar Crime News: अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्क... Tarn Taran News Update: सुबह 8 बजे ताले, 9 बजे आते हैं डॉक्टर! तरनतारन सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य स... Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्...
दिल्ली/NCR

दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग, शरजील इमाम ने HC में दायर की याचिका

दिल्ली हिंसा के आरोपी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र शरजील इमाम ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म ‘2020 दिल्ली’ की रिलीज को स्थगित करने की मांग करते हुए गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म का प्लॉट पक्षपातपूर्ण है और इससे उनके अदालती प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है. यह फिल्म दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले 2 फरवरी को रिलीज होने वाली है.

शरजील ने अदालत से फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की मांग की है. फिल्म की रिलीज को तब तक स्थगित करने की अपील की, जब तक कि उनके खिलाफ चल रहे UAPA मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती. याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सचिन दत्ता ने नोटिस जारी कर दिया और मामले को शुक्रवार (2 फरवरी) को सुनवाई के लिए लिस्टेड किया है.

याचिका में क्या दावा किया गया?

याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म निर्माताओं ने कानूनी प्रक्रियाओं की अनदेखी की है और जानबूझकर दंगों की घटनाओं को गलत तरीके से दिखाया है. इसमें आगे कहा गया कि फिल्म का ट्रेलर याचिकाकर्ता शरजील इमाम की जमानत याचिका को प्रभावित कर सकता है, जो हाईकोर्ट में लंबित है. साथ ही, इस फिल्म से स्पेशल जज के समक्ष चल रही सुनवाई पर भी असर पड़ सकता है.

ट्रेलर हटाने की अपील की

शरजील ने अदालत से यह भी अपील की है कि फिल्म के ट्रेलर, फोटो, पोस्टर, टीजर और वीडियो को भी तब तक हटाया जाए, जब तक कि मुकदमे की सुनवाई पूरी न हो जाए. इस याचिका में कहा गया है कि फिल्म के ट्रेलर में शरजील इमाम को मुख्य किरदार के रूप में पेश किया गया है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान पर प्रभाव पड़ सकता है.

याचिकाकर्ता ने अदालत से अनुरोध किया कि फिल्म के रिलीज होने से पहले इसे सेंसर बोर्ड और अदालत द्वारा जांच की जाए, ताकि यह तय किया जा सके कि इसमें किसी भी संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन तो न हुआ हो. अब इस मामले में हाईकोर्ट शुक्रवार को अगली सुनवाई करेगा, जिससे यह तय होगा कि फिल्म अपने निर्धारित समय पर रिलीज होगी या नहीं.

इन्होंने दायर की चाचिका

इस याचिका में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), दिल्ली पुलिस के अलावा फिल्म के निर्देशक देवेंद्र मालवीय, विजुअल बर्ड्स इंस्टीट्यूट एंड स्टूडियो (VIBES) प्राइवेट लिमिटेड और फिल्म के निर्माता नंदकिशोर मालवीय, आशु मालवीय और अमित मालवीय को प्रतिवादी बनाया गया है. शरजील इमाम की ओर से यह याचिका एडवोकेट अहमद इब्राहिम, तालिब मुस्तफा और आयशा जैदी ने दायर की है.

Related Articles

Back to top button