ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

राष्ट्रपति का अपमान तो मोदी सरकार ने उसी दिन कर दिया था… खरगे का बीजेपी पर हमला

बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. राष्ट्रपति भवन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. सोनिया गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी के बयान का बचाव किया और बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, महामहिम राष्ट्रपति जी का अपमान तो मोदी सरकार ने उसी दिन कर दिया था, जब नई संसद के उद्घाटन समारोह में उन्हें नहीं बुलाया था. कांग्रेस और हमारे नेता कभी भी राष्ट्रपति या किसी भी नागरिक का अपमान नहीं कर सकते हैं. ये हमारी संस्कृति नहीं है.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, लोकतंत्र के मंदिर और राम मंदिर, दोनों से हमारी मौजूदा राष्ट्रपति और पिछले राष्ट्रपति जी को भाजपा ने ही जान बूझकर दूर रखा था. आज #EconomicSurvey ने मोदी सरकार को सच्चाई का आईना दिखाया है. अर्थव्यवस्था की दुर्दशा को छिपाने के लिए भाजपा नेता सोनिया गांधी के वाक्यांश को तोड़-मरोड़ रहें हैं. कांग्रेस ने हमेशा महामहिम राष्टपति के पद की मर्यादा का आदर किया है.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर खरगे ने क्या कहा?

वहीं, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर खरगे ने कहा, बेहद खेद की बात है कि मोदी सरकार ने राष्ट्रपति से बीजेपी के पैम्फलेट जैसा कुछ पढ़वाया. पिछले सालों में राष्ट्रपति के अभिभाषण में यह पुनरावृति देखने को मिली है. राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में महाकुंभ का भी जिक्र किया. मैं महाकुंभ की घटना में दिवंगत लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

खरगे ने कहा, बीजेपी सरकार ने जितना प्रचार और वीआईपी लोगों पर ध्यान दिया, उतना ध्यान अगर महाकुंभ की व्यवस्था पर देते, तो ऐसी घटना नहीं होती. घटना का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए लेकिन ऐसी घटना न हो, सरकार को इसका ध्यान रखना चाहिए. हर दीवार, बस और कार पर वीआईपी के पोस्टर और होर्डिंग नहीं होने चाहिए.

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राष्ट्रपति के भाषण को लेकर सोनिया गांधी ने कहा, Poor lady was tired at the end, जबकि राहुल गांधी ने इसे उबाऊ कहा था. मामले ने तूल पकड़ा तोकांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं. उन्होंने कहा, उनका इरादा राष्ट्रपति का अपमान करने का नहीं था.

Related Articles

Back to top button