ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

मां को था बेटे का ऐसा खौफ, छिप-छिपकर बदलती थी ठिकाना, एक दिन घर लौटी तो…

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक नशेबाज युवक ने अपने घर को फूंक डाला. मां ने नशे के लिए पैसे देने से इनकार किया तो बेटे ने गुस्से में आकर घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है. घटना माधवनगर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट लाइन की है.

आरोपी युवक का नाम मनोज उर्फ लल्लू चौधरी है. उसकी मां सुनीता चौधरी ने बताया कि उनका बेटा मेट्राबेट नामक नशे की गोली का आदी है और प्रतिदिन नशे में रहता है. वह पहले भी कई बार घर के सामान बेच चुका है. पैसे न मिलने पर परिवार के सदस्यों से मारपीट करता है. मां ने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार घर में आग लगाने की कोशिश कर चुका था. एक बार फिर उसने घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे घर में रखा लाखों रुपए का सामान चलकर राख हो गया.

परिवार हुआ बेघर, मां-पिता का छलका दर्द

घटना के बाद मनोज की मां सुनीता चौधरी बेहद दुखी हैं. उन्होंने बताया कि अपने ही बेटे के डर से वह घर छोड़कर दूसरों के घर में रहने को मजबूर हैं. उनका बड़ा बेटा भी छोटे भाई के हिंसक व्यवहार से तंग आकर घर छोड़कर जा चुका है. उसका कोई पता नहीं है. पीड़ित पिता राम सिया चौधरी पल्लेदारी कर घर चलाते हैं, लेकिन उनका बेटा उनकी मेहनत की कमाई को नशे में उड़ा देता है. उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा, सिर्फ मौत ही एकमात्र सहारा लग रही है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आगजनी की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पूरा घर जलकर राख हो चुका था. मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायालय में पेश किया गया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. नशे की लत किस हद तक एक परिवार को तबाह कर सकती है, इसका यह एक दर्दनाक उदाहरण है.

Related Articles

Back to top button