ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
दिल्ली/NCR

AAP विकास के नाम पर वोट मांगती है, जाति-धर्म पर नहीं… राजेंद्र नगर में BJP पर बरसे राघव चड्ढा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं,राजधानी में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकाला और पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के लिए समर्थन मांगा. राघव चड्ढा खुद भी राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से साल 2020 में विधायक रह चुके हैं. राघव चड्ढा ने कहा कि दुर्गेश पाठक एक मजबूत और समझदार नेता हैं. शुरू से ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हैं. वो एक जमीनी नेता हैं, वो हर मुश्किल वक्त में पार्टी और जनता के साथ खड़े रहने वाले हैं.

सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं. यह तभी संभव हुआ जब जनता ने केजरीवाल को पूर्ण बहुमत दिया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग जानते हैं कि AAP सरकार ने दिल्ली में कितना काम किया है. दूसरी पार्टियां केवल वादे करती हैं. निभाती नहीं.

AAP का मॉडल जनता का मॉडल

आप सांसद राघव चड्ढा ने इस दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि आप केवल विकास के नाम पर वोट मांगती है, जाति और धर्म के नाम पर नहीं. AAP का मॉडल मुफ्तखोरी नहीं, बल्कि जनता का मॉडल है. हमने दिल्ली में सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया, मोहल्ला क्लीनिक खोले, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा दी, 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई.

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर भी तंज कसा. राघव चड्ढा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है. वे सिर्फ आरोप लगाने में लगे हैं. जब आप सरकार ने दिल्ली में बिजली मुफ्त कर दी, तो सबने कहा कि ये फ्रीबी है. लेकिन हमारा सवाल है कि जब बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लाखों करोड़ के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, तो क्या वह फ्रीबी नहीं होता?

Related Articles

Back to top button