ब्रेकिंग
Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस Ludhiana News: दोस्त की बर्थडे पार्टी में राहुल शर्मा का मर्डर, छाती और पीठ में लगी 2 गोली Gorakhpur News: गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वालों में दहशत, 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका MP Agriculture News: खेती की लागत कम कर मुनाफा बढ़ाने के खास टिप्स जबलपुर का ऐतिहासिक 'बैलेंस रॉक' खतरे में? प्राकृतिक धरोहर के पास निर्माण पर उठे सवाल बागेश्वर धाम सरकार का बड़ा ऐलान: लखनऊ से अयोध्या तक निकलेगी चौथी रथयात्रा MP News: नगरीय निकायों में करोड़ों की गड़बड़ी, मंत्री प्रतिमा बागरी ने दिए जांच के आदेश MP News: पेट्रोकेमिकल हब बनेगा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान श्योपुर रेलवे स्टेशन बजट कटौती पर बवाल, कूनो संघर्ष समिति ने फूंका पुतला
मध्यप्रदेश

पांढुर्णा में बिजली सप्लाई की डीपी बॉक्स में लगी आग, पांच वार्डों की बिजली सप्लाई हुई बंद

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले के अम्बा वार्ड की मुख्य सड़क पर स्थित बिजली सप्लाई की डीपी में शनिवार दोपहर 4 बजे डीपी बॉक्स में अचानक आग लग गई। जिससे धुआं उठने लगा यह घटना में डीपी बॉक्स का पूरा केबल जलकर खाक हो गया, जिसके चलते पांच वार्डों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी की टीम द्वारा वार्ड की बिजली सप्लाई बंद कर मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य में जुट गई।

वहीं वार्ड वासियों ने बताया कि यह आग लगने की घटना तीन बार पूर्व में भी हो चुकी है, इस घटना के बारे में बिजली कंपनी के कनिष्ठ अभियंता रविनंदन बाबू से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि अम्बा वार्ड और भवानी वार्ड के इस क्षेत्र में 200 वाट का ट्रांसफार्मर लगा है। लेकिन नए बिजली कनेक्शनों की बढ़ती संख्या के कारण ओवरलोडिंग हो रही है।

जिससे बार-बार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इस आग से अंबा वार्ड के साथ-साथ भवानी वार्ड, राधाकृष्ण वार्ड, महावीर वार्ड और घनपेठ वार्ड की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में यह चौथी बार है जब इस डीपी बॉक्स में आग लगी है।

Related Articles

Back to top button