ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: कांग्रेस में शामिल होने के लिए संजय राउत…BJP नेता नितेश राणे का दावा

महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी विधायक नितेश राणे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर से उन्होंने बड़ा बयान दिया है. राणे ने रविवार (2 फरवरी) को दावा किया है कि शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में एक नेता से बातचीत कर रहे हैं. राणे का कहना है कि राउत का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के पास उन्हें एक और कार्यकाल के लिए जीत दिलाने को लेकर पर्याप्त विधायक नहीं हैं.

महाराष्ट्र में पिछले साल नवंबर में हुए लोकसभा चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने महज 20 सीटों पर जीत हासिल की थी. पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता नेता ने कहा कि संजय राउत को शिवसेना-यूबीटी के मुखपत्र सामना में लिखना चाहिए कि वह पार्टी में कितने समय तक टिके रहेंगे, उन्हें उस नेता के बारे में लिखना चाहिए जिनसे वह दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं. राणे ने कहा कि राउत को इस मुद्दे पर भी बयान देना चाहिए. हालांकि इस संबंध में राउत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

राउत ने मुखपत्र सामना में किया था ये दावा

बीजेपी विधायक राणे की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राउत ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच तनाव और मतभेद से राज्य में शासन व्यवस्था प्रभावित हो रही है. राउत ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ रोखठोक में दावा किया कि शिंदे अभी तक इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद दोबारा नहीं दिया गया और वह इस पद को फिर से हासिल करने की बेहद कोशिश कर रहे हैं और फडणवीस इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं. शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस सहयोगी हैं.

Related Articles

Back to top button