ब्रेकिंग
Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस Ludhiana News: दोस्त की बर्थडे पार्टी में राहुल शर्मा का मर्डर, छाती और पीठ में लगी 2 गोली Gorakhpur News: गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वालों में दहशत, 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका MP Agriculture News: खेती की लागत कम कर मुनाफा बढ़ाने के खास टिप्स जबलपुर का ऐतिहासिक 'बैलेंस रॉक' खतरे में? प्राकृतिक धरोहर के पास निर्माण पर उठे सवाल बागेश्वर धाम सरकार का बड़ा ऐलान: लखनऊ से अयोध्या तक निकलेगी चौथी रथयात्रा MP News: नगरीय निकायों में करोड़ों की गड़बड़ी, मंत्री प्रतिमा बागरी ने दिए जांच के आदेश MP News: पेट्रोकेमिकल हब बनेगा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान श्योपुर रेलवे स्टेशन बजट कटौती पर बवाल, कूनो संघर्ष समिति ने फूंका पुतला
उत्तरप्रदेश

‘…तो बच जाती अयोध्या की दलित बेटी’, आंखें फोड़ीं, हड्डियां तोड़ीं, बिना कपड़ों के मिली लाश; हैवानियत की कहानी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से शनिवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे जानकार किसी का भी दिल दहल जाए. अयोध्या में एक दलित युवती की नृशंस हत्या कर दी गई थी. युवती की लाश ऐसी हालत में मिली थी, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. 22 साल की लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को बिना कपड़ों के नहर में फेंक दिया गया.

लड़की का शव नग्न अवस्था में उसके जीजा को एक नहर में पड़ा मिला. वह भी उनके गांव से करीब 500 मीटर दूरी पर मिला. लड़की की आंख फोड़ दी गई थी. उसकी हड्डियां तोड़ दी गई थीं. प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया था. उसके हाथ-पैरों को रस्सियों से बांध दिया गया था और फिर उसे फेंक दिया गया. ये एक ऐसी घटना है, जिसे सुनकर भी रूह कांप जाए. एक लड़की जिसकी हत्या इतनी बेरहमी से कर दी गई.

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जानकारी के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इस मामले पर खुलासा करते हुए एसएसपी राज करण नैय्यर ने बताया कि तीन आरोपियों में हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह के नाम शामिल हैं. तीनों आरोपियों ने युवती की हत्या शराब के नशे में गांव के ही एक स्कूल में की थी. इसके बाद शव को नाले के पास फेंक दिया था.

30 जनवरी को हुई थी लापता

पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी. ब्लाइंड केस को सुलझाने के लिए चार टीमों को लगाया गया था. दरअसल ये मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सामने आया था, जहां 22 वर्षीय लड़की गुरुवार को लापता हुई थी. वह अपने घर से भागवत कथा देखने के लिए गई थी, लेकिन 30 जनवरी की रात 11 बजे तक भी वह घर नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने लड़की की तलाश शुरू की. उन्होंने पूरी रात लड़की को ढूंढ़ा.

खून के निशान और कपड़े

जब परिजन लड़की को ढूंढ़ रहे थे, तभी उन्हें खून के निशान और लड़की के कपड़े मिले. उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस आई और निशानों और कपड़ों की फोटो खींचकर ले गई, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी लड़की का कुछ पता नहीं लग पाया. फिर शनिवार की सुबह उसके घर के लोग फिर से उसको खोजने निकले. इसी बीच उन्हें नहर में लड़की का शव दिखाई दिया.

हाथ-पैर बंधे हुए मिली लाश

उसका शव उसके जीजा को उनके गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर दिखा. परिजनों ने बताया कि उसके शरीर से सारे कपड़े गायब थे और हाथ-पैर बंधे हुए थे. परिजनों ने बताया कि लड़की के शव को नहर से बाहर निकाला गया. लड़की की हत्या बड़ी बेरहमी से गई थी. परिजनों ने बताया कि उसके हाथ-पैर टूटे हुए थे. आंख फोड़ दी गई थी. ब्लेड से उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह वार किए गए थे. उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया था, जिससे उसने मल त्याग किया था.

मामले पर राजनीति गरमाई

वहीं इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. सपा से लेकर कांग्रेस और भाजपा के बयान इस मामले पर सामने आ चुके हैं, जहां राहुल गांधी ने प्रशासन पर हमला बोला, तो वहीं सपा नेता अवधेश प्रसाद पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए नजर आए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अयोध्या में दलित बेटी के साथ हुए अपराध को याद रखें. जब जांच तह तक जाएगी, तो सपा के किसी न किसी शख्स का नाम सामने आएगा.”

Related Articles

Back to top button